नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मंगलवार सुबह भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। आपको बता दें कि ये हेलिकॉप्टर कठुआ के रंजीत सागर डैम में जा गिरा है। घटना के बाद राहत बचाव का कार्य जारी है, टीमें झील के पास पहुंच गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, 3 अगस्त सुबह करीब 10.20 बजे भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर 254 आर्मी AVN स्क्वाड्रन ने मामुन कैंट से उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर डैम इलाके के पास कम ऊंचाई का राउंड ले रहा था, जिसके बाद वह डैम में क्रैश हो गया।
Kathua, J&K: An Indian Army helicopter crashes near Ranjit Sagar Dam. Details awaited. pic.twitter.com/ULx3NTeIhD
— ANI (@ANI) August 3, 2021
हादसे के बाद एनडीआरएफ की टीम की तैनाती कर दी गई है और रेस्क्यू मिशन जारी है। कठुआ जिले के एसएसपी आरसी कोतवाल के मुताबिक, डाइवर्स की ओर से अब झील में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हेलिकॉप्टर में कितने लोग थे, क्या नुकसान हुआ है। अभी इसकी जानकारी नहीं है।
बता दें कि इसी साल की शुरुआत में भी जम्मू में एक सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था। तब उस हेलिकॉप्टर में दो पायलट सवार थे, जिसमें से एक की मौत हो गई थी।