1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympics में लगातार दूसरा मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंची पीवी सिंधू, जगी पदक की आस

Tokyo Olympics में लगातार दूसरा मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंची पीवी सिंधू, जगी पदक की आस

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय शटलर पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट चरण में जगह बना ली है। जिससे अब उनसे एक पदक की उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें कि ग्रुप-जे के अपने दूसरे मुकाबले में सिंधु ने हॉन्गकॉन्ग की च्युंग एनगान यी को आसानी से 21-9, 21-16 से हराया। महिला सिंगल्स में भारत की एकमात्र चुनौती सिंधु ने 36 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया।

By: Amit ranjan 
Updated:
Tokyo Olympics में लगातार दूसरा मैच जीतकर नॉकआउट में पहुंची पीवी सिंधू, जगी पदक की आस

नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक में भारतीय शटलर पीवी सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट चरण में जगह बना ली है। जिससे अब उनसे एक पदक की उम्मीद की जा रही है। आपको बता दें कि ग्रुप-जे के अपने दूसरे मुकाबले में सिंधु ने हॉन्गकॉन्ग की च्युंग एनगान यी को आसानी से 21-9, 21-16 से हराया। महिला सिंगल्स में भारत की एकमात्र चुनौती सिंधु ने 36 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया।

वर्ल्ड नंबर-7 सिंधु ने च्युंग एनगान यी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 6-0 कर लिया है। इससे पहले एनगान यी के खिलाफ पांच मुकाबलों में भी सिंधु ने जीत हासिल की थी। पहले गेम में पीवी सिंधु अपनी प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह हावी रहीं। जिसका नतीजा ये हुआ कि सिंधु ने पहला गेम महज 15 मिनट में जीत लिया।

दूसरे गेम के शुरुआत में सिंधु ने चार प्वाइंट्स की बढ़त बना ली। लेकिन एनगान यी ने शानदार वापसी की और वह 11-10 से आगे हो गईं। सिंधु ने गेम अंतराल के बाद बेजोड़ वापसी करते हुए 13-12 की बढ़त बना ली। सिंधु इसके बाद पूरे फॉर्म में दिखाई दीं और लगातार पांच अंक हासिल कर स्कोर 19-14 कर दिया। अंततः सिंधु ने 21 मिनट में दूसरा गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

बता दें कि रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु ने खिताबी अभियान का शानदार आगाज किया था। रविवार को अपने पहले मुकाबले में सिंधु ने इजरायल की सेनिया पोलिकारपोवा को आसानी से 21-7, 21-10 से हराया था। सिंधु से टोक्यो ओलंपिक में भी पदक की उम्मीद की जा रही है.

वर्ल्ड नंबर-7 सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक के लिए आसानी से क्वालिफाई कर लिया, क्योंकि वह बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में शीर्ष दस खिलाड़ियों में शामिल थीं। अपना दूसरा ओलंपिक खेल रहीं सिंधु को महिला एकल में छठी वरीयता मिली है और उन्हें ग्रुप ‘जे’ में रखा गया था।

वहीं तीरंदाजी में भारत को एक और निराशा हाथ लगी है। भारत के तरुणदीप रॉय राउंड ऑफ 32 से बाहर हो गए हैं। इटली के खिलाड़ी के हाथों तरुणदीप रॉय को करारी हार का सामना करना पड़ा। तरुणदीप ने हालांकि आज सुबह अपने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी। लेकिन तरुणदीप रॉय अपनी जीत का सिलसिला आगे जारी नहीं रख पाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...