1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. पाकिस्तान : कमिश्नर के घर से गायब हुआ कुत्ता, घर-घर चल रहा सर्च ऑपरेशन; लाउडस्पीकर से दी जा रही धमकी

पाकिस्तान : कमिश्नर के घर से गायब हुआ कुत्ता, घर-घर चल रहा सर्च ऑपरेशन; लाउडस्पीकर से दी जा रही धमकी

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की भैंस गुम होने की खबर आई थी, जिसके बाद प्रशासन ने घर-घर जाकर तलाशी ली। सभी के माथे पर शिकन थे कि आखिरकार मंत्री महोदय जी की भैंसी कहां गई। हालांकि जो प्रशासन लापता लोगों को खोजने में कभी-कभी नाकामयाब हो जाती है, वो आजम खान की भैंस खोजने में कामयाब हो गई। बता दें कि इस घटना के तकरीबन 7 साल हो चुके है।

By: Amit ranjan 
Updated:
पाकिस्तान : कमिश्नर के घर से गायब हुआ कुत्ता, घर-घर चल रहा सर्च ऑपरेशन; लाउडस्पीकर से दी जा रही धमकी

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की भैंस गुम होने की खबर आई थी, जिसके बाद प्रशासन ने घर-घर जाकर तलाशी ली। सभी के माथों पर शिकन थे कि आखिरकार मंत्री महोदय जी की भैंसी कहां गई। हालांकि जो प्रशासन लापता लोगों को खोजने में कभी-कभी नाकामयाब हो जाती है, वो आजम खान की भैंस खोजने में कामयाब हो गई। बता दें कि इस घटना के तकरीबन 7 साल हो चुके है।

आपको बता दें कि इस घटना के सात साल बाद अब पाकिस्तान से एक ऐसा मामला आया है, जहां गुजरांवाला के कमिश्नर जुल्फिकार अहमद घूमान का पालतू मंगलवार को गुम हो गया। इस घटना के बाद पूरी सरकारी मशीनरी को उसे तलाश करने के लिए लगा दिया गया। कमिश्नर ने अपने स्टाफ को खूब फटकार लगाई गई कि कुत्ता घर से बाहर कैसे निकला।

कुत्ते को किसी भी कीमत पर खोजने का जिम्मा गुजरांवाला शहर के नगर निगम और स्थानीय पुलिस को मिला। पुलिस ने घर-घर तलाशी अभियान चलाया तो वहीं नगर निगम के कर्मचारी कुत्ते को खोजने के लिए बाकायदा एक ऑटो रिक्शा में बैठ लाउडस्पीकर से पूरे शहर में ऐलान करते हुए कहने लगे, “हज़रात हज़रात हज़रात…गुजरांवाला शहर के कमिश्नर साहब का कुत्ता जो कि जर्मन शेफर्ड नस्ल का है, अगर किसी को मिले तो वह उसे लेकर कमिश्नर साहब के घर पर पहुंचा दे।”

लाउडस्पीकर से ये घोषणा करते हुए धमकी भी दी गई कि अगर ढूंढने के क्रम में किसी के पास से कमिश्नर का कुत्ता मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि ऑटो रिक्शा में लाउडस्पीकर लगा कुत्ता ढूंढने की घोषणा का वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, पहले तो लोगों को समझ में नही आया कि किस चीज़ को ढूंढने की बात हो रही है, लेकिन गौर से सुनने के बाद लोगों को कमिश्नर साहब के कुत्ते के गुम होने की बात पता चली।

 

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट में लोगों ने गुजरांवाला के कमिश्नर जुल्फिकार अहमद घुमन को खूब खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि यहां लोग गायब हो जाते हैं उसको लेकर आजतक हमने किसी को भी लाउडस्पीकर लगाकर ढूंढते नहीं देखा। यहां इंसान की कद्र नहीं लेकिन कुत्ते की है क्योंकि वह कमिश्नर का कुत्ता है। पाक मीडिया रिपोर्ट में कुत्ते की कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद कमिश्नर साहब ऑटो से लाउडस्पीकर लगा कर कुत्ता ढूंढने के अभियान पर रोक लगा दी। इस वायरल वीडियो पर एक भारतीय यूजर ने ट्वीट किया कि, ‘हम अब तक समझते थे कि यह मूर्खता केवल हमारे देश में होती है, लेकिन आप लोग तो हमसे भी आगे हो।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...