1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पाकिस्तान से मुक्ति पाने के लिए हिन्दुस्तान की तरफ देख रहा है PoK, खुली Imran Khan के अत्याचार की पोल

पाकिस्तान से मुक्ति पाने के लिए हिन्दुस्तान की तरफ देख रहा है PoK, खुली Imran Khan के अत्याचार की पोल

जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद से लगातार पाकिस्तान सरकार बेचैन और गैर गतिविधियां कर रही है। इसे लेकर PoK में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश बढ़ गया है। और पीओके में भी पाकिस्तान (Pakistan) से आज़ादी की आवाज़ और ज्यादा बुलंद होती जा रही है। आपको बता दें कि पीओके में पाकिस्तान ने चुनाव तो करवा दिए लेकिन इस दौरान चुनाव में इतनी धांधली और हिंसा की गई कि पीओके में बगावत शुरू हो गई है।

By: Amit ranjan 
Updated:
पाकिस्तान से मुक्ति पाने के लिए हिन्दुस्तान की तरफ देख रहा है PoK, खुली Imran Khan के अत्याचार की पोल

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 हटने के बाद से लगातार पाकिस्तान सरकार बेचैन और गैर गतिविधियां कर रही है। इसे लेकर PoK में पाकिस्तान सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश बढ़ गया है। और पीओके में भी पाकिस्तान (Pakistan) से आज़ादी की आवाज़ और ज्यादा बुलंद होती जा रही है। आपको बता दें कि पीओके में पाकिस्तान ने चुनाव तो करवा दिए लेकिन इस दौरान चुनाव में इतनी धांधली और हिंसा की गई कि पीओके में बगावत शुरू हो गई है।

विपक्षी पार्टियों का आरोप है कि पीओके में पुलिस ने इमरान खान की पार्टी को चुनाव जितवाने के लिए हर वो काम किया जो कम से कम वर्दी पहनने वाले तो नहीं करते, इसीलिए वर्दी के ख़िलाफ़ पीओके में गुस्सा फूट पड़ा है। पीओके की नीलम वैली में लोगों ने चुनाव में हिंसा के ख़िलाफ़ उग्र प्रदर्शन किया। चुनाव के बाद भी पीओके में हिंसा हुई, जिसके विरोध में सड़कों पर जलते हुए टायर रखकर प्रदर्शन किया गया।

चुनाव में कराई हिंसा

इमरान खान की सरकार ने पीओके में चुनाव के दौरान जमकर धांधली की। इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ के कार्यकर्ताओं ने पुलिस और सुरक्षाबलों की मदद चुनाव के दौरान हिंसा भी फैलाई। इसके बाद विपक्षी पार्टियों ने चुनाव के नतीजों को मानने से इनकार कर दिया है और पाकिस्तान की सरकार के ख़िलाफ़ पीओके में प्रदर्शन तेज हो गए हैं।

पीओके में लोग पाकिस्तान की सरकार से काफी नाराज हैं और अब पुलिस की बंदूकों का भी डर भी वहां ख़त्म हो रहा है। यही वजह है कि सशस्त्र पुलिस के सामने ही लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान के अत्याचारों से परेशान पीओके अब किसी भी कीमत पर पाकिस्तान के अवैध कब्ज़े से आजादी चाहता है और अब पीओके के लोग खुलकर पुलिस के सामने भी इस बात को कहने से नहीं हिचक रहे हैं।

मरियम ने किया आजादी का समर्थन

पीएमएल नवाज़ की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम नवाज़ ने पीओके की आज़ादी वाला नारा ट्वीट किया है। इससे पाकिस्तान में बवाल मचा है और पीओके में लोग खुलकर पाकिस्तान के ख़िलाफ़ और भारत के समर्थन में बातें कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि,  ‘आज पीटीआई की फर्जी जीत के पहले दिन कश्मीर में पहली बार ‘स्वतंत्र कश्मीर’ का नारा लगा। जब आप अब लोगों के वोट लूटते हैं, उन पर अत्याचार करते हैं, तो ऐसी ही घटनाएं सामने आती हैं।’

पहले पीओके में हो रही ज्यादती को पाकिस्तान की सभी राजनीतिक पार्टियां दबाने की कोशिश में रहती थीं लेकिन इस बार पीओके में आजादी वाले नारे खुद मुख्य विपक्षी पार्टी की नेता मरियम नवाज़ ने लगाए हैं। इस ट्वीट के साथ मरियम नवाज़ ने बाकायदा इमरान खान को कोसते हुए पीओके में हो रही इस बगावत को पाकिस्तान के साथ साथ पूरी दुनिया के सामने एक्सपोज कर दिया।

PoK को हिन्दुस्तान से उम्मीद

पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टी के नेता भी भारत की मदद लेने की बात कह रहे हैं। पीएमएल-एन के उम्मीदवार चौधरी मोहम्मद इस्माइल गुर्जर ने इमरान खान को धमकी दी कि अगर स्थानीय प्रशासन का रवैया नहीं बदला तो वह भारत की मदद मांगेंगे। साफ है कि अब पाकिस्तान की राजनीतिक पार्टियां भी इमरान राज से इतनी उकता गई हैं कि उनको हिंदुस्तान से उम्मीद नजर आ रही है।

अब मरियम नवाज़ के इस विरोध के बाद पाकिस्तान में एक नई बहस शुरू हो गई है कि क्या पाकिस्तान फिर से टूटेगा। मरियम नवाज़ ने पीओके की पाकिस्तान से आज़ादी वाले नारों का वीडियो ट्वीट किया जिसे काफी समर्थन भी मिल रहा है। कुछ लोग उनकी तुलना बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर्ररहमान से कर रहे हैं, जिन्होने बांग्लादेश के गठन में बड़ी भूमिका निभाई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...