1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत, 36 लोग लापता, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत, 36 लोग लापता, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिससे कई राज्यों में बाढ़ तो कई राज्यों में भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं कई राज्यों से बादल फटने की भी घटनाएं सामने आ रहे है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के बाद अब जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के एक गांव में भी बादल फटने की खबर सामने आई है। जिसमें 4 लोगों की मौत, जबकि 36 लोगों के लापता होने की खबर है।

By: Amit ranjan 
Updated:
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से 4 लोगों की मौत, 36 लोग लापता, प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

नई दिल्ली : देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है, जिससे कई राज्यों में बाढ़ तो कई राज्यों में भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। वहीं कई राज्यों से बादल फटने की भी घटनाएं सामने आ रहे है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के बाद अब जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के एक गांव में भी बादल फटने की खबर सामने आई है। जिसमें 4 लोगों की मौत, जबकि 36 लोगों के लापता होने की खबर है।

बता दें कि किश्तवाड़ जिले के होनजर इलाके में सुबह लगभग 4:20 के करीब बादल फटने से छह घर और एक राशन डिपो उसकी चपेट में आ गए। किश्तवाड़ में बादल फटने (Cloudburst in Jammu-Kashmir) के बाद भारतीय सेना, एनडीआरएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। रेस्क्यू टीम हादसे के बाद से गायब लोगों की तलाश में जुटी है। होनजर सुदूर इलाका है, इसलिए राहत टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

हादसे में इन 4 लोगों की मौत

हादसे में मरे लोगों की पहचान साजा बेगम, रकिता, गुलाम नबी (फूड डिपो चौकीदार) और अब्दुल मजीद (शिक्षक) के रूप में हुई है।

लापता लोगों की तलाश जारी

किश्तवाड़ (Kishtwar) के एसएसपी शफकत भट ने बताया कि चार शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद से कई लोग लापता हैं, जिनकी संख्या 36 के आसपास बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि लापता लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लापता लोगों के मारे जाने की आशंका है।

पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

जिला पुलिस किश्तवाड़ (District Police Kishtwar) ने ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी और हेल्पलाइन नंबर जारी किया। पुलिस ने ट्वीट कर कहा कि, ‘किश्तवाड़ में भारी बारिश को देखते हुए किसी भी आपात स्थिति में लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। एसएसपी किश्तवाड़- 9419119202, एडिशनल एसपी किश्तवाड़- 9469181254, डिप्टी एसपी मुख्यालय- 9622640198, एसडीपीओ एथोली- 9858512348, SHOP PS किश्तवाड़- 9149695883, SHO  चतरू- 9906253546, SHO एथोली- 9419214272, PCR किश्तवाड़- 9906154100, ERSS  112 ।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान

बता दें कि भारी बारिश की वजह से नेटवर्क ठप हो गया है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू में जुलाई माह के अंत तक और अधिक बारिश होने का अनुमान है जिसके चलते किश्तवार के अधिकारियों ने जलाशयों के निकट रहने वाले और फिसलन वाले क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने को कहा है। जिला प्रशासन ने मंगलवार रात को जारी एक परामर्श में कहा कि, ‘‘मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में भारी बारिश हो सकती है जिससे नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ सकता है और उनके निकट रहने वाले लोगों के लिए खतरा हो सकता है।’’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...