1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh News in Hindi)

CM हेल्पलाइन की अनअटेंडेड शिकायतों पर सख्ती, अधिकारियों को नोटिस और जुर्माने के निर्देश

CM हेल्पलाइन की अनअटेंडेड शिकायतों पर सख्ती, अधिकारियों को नोटिस और जुर्माने के निर्देश

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने समय-सीमा बैठक में CM हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की समीक्षा की। अनअटेंडेड शिकायतों और समय-सीमा से बाहर मामलों पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस और नियमानुसार जुर्माने के निर्देश दिए गए।

‘कृषि नवाचार में युवा संवाद’, CM मोहन यादव ने युवाओं से किया संवाद, खेती में नए प्रयोगों पर जोर

‘कृषि नवाचार में युवा संवाद’, CM मोहन यादव ने युवाओं से किया संवाद, खेती में नए प्रयोगों पर जोर

भोपाल के रविन्द्र भवन में मध्यप्रदेश युवा आयोग की ओर से ‘कृषि नवाचार में युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से कृषि नवाचार, सिंचाई, पशुपालन, फूड प्रोसेसिंग और बहुफसली खेती को लेकर संवाद किया।

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने SP को सौंपा ज्ञापन; कार्रवाई की मांग

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने SP को सौंपा ज्ञापन; कार्रवाई की मांग

बुरहानपुर में नाग पंचमी के दौरान सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और पोस्ट को लेकर विवाद सामने आया है। हिंदू जागरण मंच और सकल हिंदू समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच और दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। ASP प्रदीप शेंडे ने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

पलेरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट; जुलूस और DJ को लेकर दिए निर्देश

पलेरा में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट; जुलूस और DJ को लेकर दिए निर्देश

पलेरा में आगामी ईद मिलादुन्नबी, जन्माष्टमी, रक्षाबंधन और गणेश चतुर्थी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। प्रशासन और पुलिस ने त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। जुलूस के दौरान सड़क की एक साइड खाली रखने, बिजली व्यवस्था, साफ-सफाई और DJ की निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन करने के निर्देश दिए गए।

विधायक प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों का सम्मान, 4500 विद्यार्थियों को मिले ब्रॉन्ज मेडल

विधायक प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों का सम्मान, 4500 विद्यार्थियों को मिले ब्रॉन्ज मेडल

शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा में विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने विधायक प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया गया। प्रदेश की टॉप-10 छात्रा स्मृति पांडे और CBSE जिला टॉपर अंजली गुप्ता को विशेष सम्मान मिला। स्वर्ण पदक पाने वाले विद्यालय को 25 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक भी दिया गया।

पन्ना कोतवाली में शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

पन्ना कोतवाली में शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

पन्ना कोतवाली परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। जन्माष्टमी, हलछठ, ईद मिलाद-उन-नबी और गणेश चतुर्थी सहित अन्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। थाना प्रभारी रोहित मिश्रा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की।

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा | राहत-बचाव पर दिए सख्त निर्देश

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा | राहत-बचाव पर दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग में अतिवृष्टि से बने हालात की समीक्षा की। अधिकारियों को राहत शिविरों में भोजन, पानी, मेडिकल सुविधा, विशेष चिकित्सा शिविर, बिजली बहाली और साफ-सफाई के निर्देश दिए। किसानों की फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराने और पशुओं के लिए भी राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

अन्नदूत योजना के गेहूं में कथित गड़बड़ी का आरोप, वजन में 2 क्विंटल अंतर से मचा हंगामा

अन्नदूत योजना के गेहूं में कथित गड़बड़ी का आरोप, वजन में 2 क्विंटल अंतर से मचा हंगामा

बुरहानपुर के खातला गांव में अन्नदूत योजना के तहत गेहूं पहुंचाने वाले वाहन में कट्टों के बीच कथित तौर पर पत्थर मिलने और वजन में करीब 2 क्विंटल अंतर सामने आने के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। अधिकारियों ने वाहन को पुलिस अभिरक्षा में रखकर जांच शुरू कर दी है।

जिला अस्पताल में सोनोग्राफी सुविधा का संकट, निजी केंद्रों पर मरीजों से मनमानी फीस वसूली का आरोप

जिला अस्पताल में सोनोग्राफी सुविधा का संकट, निजी केंद्रों पर मरीजों से मनमानी फीस वसूली का आरोप

पन्ना जिला अस्पताल में सोनोग्राफी विशेषज्ञ या ऑपरेटर की कमी के चलते मरीजों को निजी केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है। निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर मनमानी फीस वसूली के आरोप हैं, जबकि अस्पताल की मशीन वर्षों से उपयोग में नहीं आने की बात सामने आई है।

Water Crisis : 35 करोड़ की नल-जल योजना के बावजूद पानी को तरसे नेपानगरवासी

Water Crisis : 35 करोड़ की नल-जल योजना के बावजूद पानी को तरसे नेपानगरवासी

बुरहानपुर के नेपानगर में 35 करोड़ की नल-जल योजना के बावजूद पेयजल संकट बना हुआ है। वार्ड 11 के रहवासियों ने नगर पालिका पर अनदेखी के आरोप लगाए।

Public Safety: 10 करोड़ की सड़क पर टूटा सीवरेज चेंबर, हादसे का खतरा

Public Safety: 10 करोड़ की सड़क पर टूटा सीवरेज चेंबर, हादसे का खतरा

बड़वानी में 10 करोड़ की मुख्य सड़क पर टूटा सीवरेज चेंबर हादसे को न्योता दे रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप लगाए।

अमानगंज में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पाठा नाला उफान पर; कई गांवों का संपर्क प्रभावित

अमानगंज में भारी बारिश से बिगड़े हालात, पाठा नाला उफान पर; कई गांवों का संपर्क प्रभावित

अमानगंज क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण कई गांवों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पाठा नाला ओवरफ्लो होने से दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ, जबकि पेड़ और बिजली के पोल गिरने से आवागमन और विद्युत आपूर्ति भी बाधित हुई है।

अनूपपुर में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 पिकअप से 14 भैंसें बरामद

अनूपपुर में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 पिकअप से 14 भैंसें बरामद

अनूपपुर के टकहुली क्षेत्र में जैतहरी थाना और वेंकटनगर चौकी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर दो पिकअप वाहनों से 14 भैंसें बरामद कीं। दोनों चालक फरार हो गए। एक भैंस की मौत हो गई, जबकि घायल भैंस का उपचार जारी है।

भोपाल के बंसल वन मॉल में रेस्टोरेंट-बार पर कार्रवाई, एक्सपायरी ड्रिंक और फंगस वाला खाना मिला

भोपाल के बंसल वन मॉल में रेस्टोरेंट-बार पर कार्रवाई, एक्सपायरी ड्रिंक और फंगस वाला खाना मिला

भोपाल के बंसल वन मॉल में नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त जांच में कुछ रेस्टोरेंट और बार में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक, खराब व फंगस लगी खाद्य सामग्री तथा वेज-नॉनवेज सामान के अनुचित भंडारण जैसी अनियमितताएं सामने आईं। कार्रवाई में करीब एक लाख रुपये का राजस्व वसूला गया और संचालकों को भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

नेशनल हाईवे-39 पर गड्ढों का जाल, देवेंद्रनगर में हादसे का बढ़ा खतरा

नेशनल हाईवे-39 पर गड्ढों का जाल, देवेंद्रनगर में हादसे का बढ़ा खतरा

देवेंद्रनगर से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-39 पर बड़े-बड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने सड़क का निरीक्षण कर जल्द गुणवत्तापूर्ण और स्थायी मरम्मत कराने की मांग की है।