1. हिन्दी समाचार
  2. जन समस्या
  3. CM हेल्पलाइन की अनअटेंडेड शिकायतों पर सख्ती, अधिकारियों को नोटिस और जुर्माने के निर्देश

CM हेल्पलाइन की अनअटेंडेड शिकायतों पर सख्ती, अधिकारियों को नोटिस और जुर्माने के निर्देश

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने समय-सीमा बैठक में CM हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की समीक्षा की। अनअटेंडेड शिकायतों और समय-सीमा से बाहर मामलों पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस और नियमानुसार जुर्माने के निर्देश दिए गए।

By: BS Yadav 
Updated:
CM हेल्पलाइन की अनअटेंडेड शिकायतों पर सख्ती, अधिकारियों को नोटिस और जुर्माने के निर्देश

भोपाल : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही अब अधिकारियों पर भारी पड़ सकती है। समय-सीमा बैठक में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की अनअटेंडेड शिकायतों और लोक सेवा गारंटी के समय-सीमा बाह्य प्रकरणों पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही नियमानुसार जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आम लोगों की शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया जाए और निर्धारित समय-सीमा में उसका गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निराकरण की लगातार निगरानी की जाए, ताकि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।प्रशासन की इस सख्ती का उद्देश्य आम नागरिकों को समय पर सरकारी सेवाओं और शिकायतों का समाधान उपलब्ध कराना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...