1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. अनूपपुर में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 पिकअप से 14 भैंसें बरामद

अनूपपुर में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 पिकअप से 14 भैंसें बरामद

अनूपपुर के टकहुली क्षेत्र में जैतहरी थाना और वेंकटनगर चौकी की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर दो पिकअप वाहनों से 14 भैंसें बरामद कीं। दोनों चालक फरार हो गए। एक भैंस की मौत हो गई, जबकि घायल भैंस का उपचार जारी है।

By: Nivedita 
Updated:
अनूपपुर में अवैध पशु तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 2 पिकअप से 14 भैंसें बरामद

अनूपपुर।  जिले में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों से 14 भैंसें बरामद की हैं। कार्रवाई जैतहरी थाना और वेंकटनगर चौकी की संयुक्त टीम ने टकहुली के पास की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए।

सूचना के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों और वन विभाग से पशुओं के अवैध परिवहन की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम सक्रिय हुई। जैतहरी थाना और वेंकटनगर चौकी की संयुक्त टीम ने टकहुली के पास संदिग्ध पिकअप वाहनों को रोककर जांच की।जांच के दौरान दोनों वाहनों में कुल 14 भैंसें मिलीं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।

एक भैंस की मौत, दूसरी घायल

कार्रवाई के दौरान बरामद पशुओं में से एक भैंस की मौत हो गई। वहीं एक अन्य भैंस गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। घायल पशु का पशु चिकित्सकों की निगरानी में उपचार कराया जा रहा है।

चालक मौके से हुए फरार

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही दोनों पिकअप वाहनों के चालक मौके से भाग निकले। पुलिस ने वाहनों को जब्त कर फरार चालकों की तलाश शुरू कर दी है।

मामले की जांच जारी

प्रकरण की विवेचना एएसआई सुरेश कोरी द्वारा की जा रही है। पुलिस बरामद पशुओं और जब्त वाहनों से जुड़े दस्तावेजों की जांच के साथ ही फरार आरोपियों की पहचान और तलाश में जुटी है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध पशु परिवहन से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

 

रिपोर्ट – प्रकाश तिवारी 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...