राम मंदिर मामले में फैसला सुनाकर सुर्खियों में आए रिटायर्ड जज अशोक भूषण के प्रयागराज स्थित पैतृक मकान पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बमबाजी का मामला सामने आया है। यह मामला सोमवार शाम की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों द्वारा एक के बाद एक दो बम फोड़े गए।
