ताज नगरी आगरा से एक ऐसा खौऱनाक मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। राजा मंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित SM चैरिटेबल हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने आया जिसे देखकर सभी लोग हैरान थे।
ताज नगरी आगरा से एक ऐसा खौऱनाक मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। राजा मंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित SM चैरिटेबल हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने आया जिसे देखकर सभी लोग हैरान थे।
हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार सुबह से ही गंगा का जलस्तर 293.05 मीटर पर चल रहा है जबकि वार्निंग लेवल 293 मीटर है। बैराज की क्षमता 294 मीटर है। इससे निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।
शुक्रवार को 30 लाख 680 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि 27 अगस्त को प्रदेश में 30,00680 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अक्टूबर महीने में गाजियाबाद का दौरा हो सकता है। गाजियाबाद नगर निगम प्रशासन ने सीएम कार्यालय से गाजियाबाद दौरे के लिए समय मांगा है। नगर निगम प्रशासन सीएम योगी के आगमन पर कई सौ करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण कराने की सोच रहा है
सुल्तानपुर जिले का नाम बदलकर भगवान श्रीराम के बड़े बेटे कुश के नाम पर करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। राजस्व परिषद के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि परिषद ने अपनी संस्तुति शासन को भेज दी है। अब इस पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट करेगी।
यूपी के गाजीपुर जिले से वारदात का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपका भी दिल दहल जायेगा। जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के पखनपुर में गुरुवार शाम को सैलून में बाल कटाने के दौरान विवाद हो गया। विवाद में नाई ने 16 साल के किशोर के पेट में कैंची घोप दी जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
अब पुलिस रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक लागू रात्रि कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराएगी। मौजूदा वक्त में केरल के साथ देश के कई और राज्यों में फिर से कोरोना के मामले बढ़े हैं। जिसको देखते हुए योगी सरकार किसी भी तरह की ढील नही बरतना चाहती है। प्रदेश में सरकार रात में दुकान बंद करने के लिए पुलिस हूटर बजाएगी।
नई दर से 5वें वेतमान के कार्मिकों को अब 356 फीसदी तथा 6ठें वेतनमान के कार्मिकों को 189 फीसदी महंगाई भत्ता मिलेगा। अपर मुख्य सचिव वित्त एस. राधा चौहान ने इन कार्मिकों को बढ़े दर से महंगाई भत्ता दिए जाने का आदेश गुरुवार को जारी किया।
पिछले साल सरकार को ही तीन लाख से अधिक का गेहूं-धान बेचने वाले प्रदेश के 63991 किसान सरकार के रडार पर हैं। अफसरों की मानें तो NIC के अनुसार 2020-21 में करीब 64 हजार किसानों ने तीन लाख से अधिक गेहूं-धान MSP पर बेचा है।
मशहूर शायर मुनव्वर राना की मुश्किलें अभी थमने का नाम नहीं ले रही थीं कि अब उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक अपने ऊपर फायरिंग करवाने के संबंध में थाना कोतवाली, रायबरेली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 364/21 से संबंधित वांछित अभियुक्त तबरेज राना को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक तबरेज को लखनऊ वाले घर से गिरफ्तार किया गया
तबरेज राणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही थी, इसी कड़ी में बुधवार को रायबरेली पुलिस ने लखनऊ से मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) के बेटे की गिरफ्तारी की है.
उत्तर प्रदेश सरकार उज्ज्वला 2.0 योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले (BPL) परिवारों को लगभग 20 लाख मुफ्त गैस कनेक्शन देगी।
दीपावली तक राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को जुलाई 2021 के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत का लाभ भी राज्य सरकार दे सकती है। जुलाई 2021 के महंगाई भत्ते का लाभ मिलने पर कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में और तीन फीसदी की वृद्धि हो जाएगी। इस वृद्धि का लाभ भी कर्मचारियों को जुलाई 2021 से ही मिलेगा।
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां लगातार बैठक कर रहे है, जिससे वे अपने चुनावी रणनीति को अमल में ला सकें। और उसका रोडमैप तैयार करें। वहीं अब खबर आ रही है उत्तर प्रदेश के सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। जिससे विपक्षी पार्टियों के होश उड़ सकते है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने मामले में AMU में हंगामा मचा हुआ है। और कैम्पस के अंदर एएमयू कुलपति तारिक़ मंसूर की निंदा हो रही है। इसे लेकर कैंपस में कुछ जगहों पर पर्चे भी चिपकाए गए हैं। पर्चे किसने चिपकाये हैं अभी इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं जल्द ही इस तरह की गतिविधि करने वाले लोगों को