1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गाजियाबाद आ सकते हैं CM योगी, नगर निगम ने CM कार्यालय से मांगा समय

गाजियाबाद आ सकते हैं CM योगी, नगर निगम ने CM कार्यालय से मांगा समय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अक्टूबर महीने में गाजियाबाद का दौरा हो सकता है। गाजियाबाद नगर निगम प्रशासन ने सीएम कार्यालय से गाजियाबाद दौरे के लिए समय मांगा है। नगर निगम प्रशासन सीएम योगी के आगमन पर कई सौ करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण कराने की सोच रहा है

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
गाजियाबाद आ सकते हैं CM योगी, नगर निगम ने CM कार्यालय से मांगा समय

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अक्टूबर महीने में गाजियाबाद का दौरा हो सकता है। गाजियाबाद नगर निगम प्रशासन ने सीएम कार्यालय से गाजियाबाद दौरे के लिए समय मांगा है। नगर निगम प्रशासन सीएम योगी के आगमन पर कई सौ करोड़ रुपये के प्रॉजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण कराने की सोच रहा है। यहीं  कारण है कि नगर निगम विकास कार्यों पर तेजी के साथ काम कर रहा है।

आपको बता दें कि नगर निगम के कई ऐसे प्रॉजेक्ट हैं, जो या तो तैयार हैं या फिर उन पर कार्य शुरू होने जा रहा है। आगामीं विधानसभा चुनाव को देखते हुए BJP राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश में है। यहां कारण है गाजियाबाद में विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। गाजियाबाद नगर निगम की मेयर आशा शर्मा ने सीएम योगी के आगमन को लेकर अक्टूबर में समय मांगा है।

नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि अक्टूबर में सीएम योगी के गाजियाबाद आगमन का समय मांगा गया है। चूंकि यह राजनीतिक मामला है, इसके लिए मेयर आशा शर्मा की ओर से पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया है।

आपको बता दें कि नए बस अड्डे के पास करीब 45 करोड़ रुपये की लागत में मल्टिलेवल पार्किंग प्रस्तावित है। इसका डीपीआर तैयार हो गया है। शासन की मंजूरी के लिए गया है। इसके साथ ही नेहरू नगर में करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से ऑडिटोरियम बनकर तैयार है। इसकी फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। जल्दी ही यह पूरा हो जाएगा।

वहीं व्यावसायिक कॉम्लैक्स-रमतेराम रोड मार्केट के पास निगम का व्यावसायिक कॉम्पलैक्स बना है। करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से कई वर्ष पहले इसे बनाया गया था। ई-बस डिपो-निगम सूरजपुर रोड के पास अकबरपुर बहरामपुर की जमीन में ई-बस डिपो बना रहा है। इस पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। 150 करोड़ के विकास कार्य-हाल ही में 15वें वित्त आयोग से शहर में 150 करोड़ रुपये के विकास कार्य होंगे। इनका भी शिलान्यास किया जाना है।

इसके साथ ही दाह संस्कार केंद्र-निगम आवारा और पालतू डॉगी के मर जाने पर उनके शवों के निस्तारण के लिए दाह संस्कार केंद्र बनाएगा। इस पर करीब 14 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...