1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना टीकाकरण में UP ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में 30 लाख लोगों को दी गई वैक्सीन

कोरोना टीकाकरण में UP ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में 30 लाख लोगों को दी गई वैक्सीन

शुक्रवार को 30 लाख 680 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि 27 अगस्त को प्रदेश में 30,00680 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना टीकाकरण में UP ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, एक दिन में 30 लाख लोगों को दी गई वैक्सीन

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीति और रणनीति की ही देन है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी दम तोड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सीएम योगी ने सूबे में महामारी को मात देने के लिए 3T फॉर्मूला दिया था। जिससे सूबे में महामारी कंट्रोल होने के साथ ही खत्म होने के कगार पर है। योगी सरकार कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए जंग लड़ रही है। इसी का परिणाम है कि योगी सरकार लगातार नया रिकॉर्ड बनाती जा रही है।

आपको बता दें कि कोविड की एक दिन में सर्वाधिक टेस्टिंग के बाद अब प्रदेश की योगी सरकार ने एक दिन में कोरोना के वैक्सीनेशन में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। सीएम योगी कोरोना के खिलाफ जंग में मिशन मोड में आने के बाद सरकारी मशीनरी की भी चाल बदल गई। ट्रेसिंग, टेस्टिंग व ट्रीटमेंट के बाद अब सरकार वैक्सीनेशन में भी तेज गति से चल रही है।

शुक्रवार को 30 लाख 680 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि 27 अगस्त को प्रदेश में 30,00680 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। जिससे योगी सरकार ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक दिन यानी 24 घंटे में उत्तर प्रदेश ने सर्वाधिक 30 लाख 680 टीके लगाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

आपको बता दें कि यह देश में अब तक एक दिन में लगाई गई कोरोना वैक्सीन की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश में ही तीन अगस्त को 29 लाख 52 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई थी। प्रदेश में अब तक कुल छह करोड़ 98 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है। तकरीबन एक करोड़ 25 लाख लोगों को दोनों डोज मिल गई है।

मौजूदा वक्त में सूबे के 18 जिले कोरोना मुक्त हो गये हैं। वहीं ज्यादातर जिलों में इकाई अंको में कोरोना के मामले हैं। सरकार महामारी से निपटने के लिए हर जिले में कोरोना के करीब 100-100 बेड तैयार कर रखी है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...