1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने तैयार किया रोडमैप, विपक्षी पार्टियों को लग सकता है बड़ा झटका

UP: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने तैयार किया रोडमैप, विपक्षी पार्टियों को लग सकता है बड़ा झटका

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां लगातार बैठक कर रहे है, जिससे वे अपने चुनावी रणनीति को अमल में ला सकें। और उसका रोडमैप तैयार करें। वहीं अब खबर आ रही है उत्तर प्रदेश के सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। जिससे विपक्षी पार्टियों के होश उड़ सकते है।

By: Amit ranjan 
Updated:
UP: आगामी विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने तैयार किया रोडमैप, विपक्षी पार्टियों को लग सकता है बड़ा झटका

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां लगातार बैठक कर रहे है, जिससे वे अपने चुनावी रणनीति को अमल में ला सकें। और उसका रोडमैप तैयार करें। वहीं अब खबर आ रही है उत्तर प्रदेश के सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। जिससे विपक्षी पार्टियों के होश उड़ सकते है।

सूत्रों की मानें तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की लोकप्रियता को भुनाएगी। सितंबर से पीएम मोदी के तीन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हर महीने उनका कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही जा रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्‍तर प्रदेश में कई बड़े सरकारी प्रोजेक्‍ट्स बनकर तैयार हो गए हैं। पीएम मोदी इनका उद्घाटन करेंगे। साथ ही संगठन के कार्यक्रमों में भी हिस्‍सा लेंगे।

बता दें कि यूपी की सत्‍ता पर फिर काबिज होने के लिए बीजेपी पिछले कई महीनों से लगातार मंथन कर रही है। इस बीच यूपी बीजेपी प्रभारी राधामोहन सिंह के अलावा पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा न सिर्फ लगातार दौरे कर रहे हैं बल्कि पीएम मोदी भी वाराणसी में एक बड़ा कार्यक्रम कर चुके हैं।

वहीं, पिछले महीने बीजेपी ने 403 विधानसभा क्षेत्रों बूथ मजबूत करने का अभियान चलाया था। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने कहा था कि यह आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारी की जा रही है। बीजेपी हमेशा बूथ के दम पर ही विजय हासिल करती है। इसलिए बूथ मजबूत करना सबसे जरुरी है। चुनावी प्रक्रिया का प्रमुख आधार बूथ होता है जिसका जितना दमदार बूथ होगा उसकी उतनी बड़ी विजय होगी।

अमित शाह ने भी किया था ये दावा

यही नहीं, अगस्‍त महीने की शुरुआत में गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में यूपी स्‍टेट फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट के शिलान्यास के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कोरोना काल की वजह से लंबे समय से मैं लखनऊ नहीं आया, लेकिन आज मुझे अपार खुशी हो रही है। मैं तिलक महाराज जी को नमन करता हूं। 2013 से 2019 तक भाजपा संगठन के लिए मैंने उत्तर प्रदेश का बहुत भ्रमण किया है। पहले का उत्तर प्रदेश मुझे बहुत अच्छे से याद है। 2017 में भाजपा ने वादा किया था कि हम कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे। आज 2021 में योगी सरकार ने वो कर दिखाया है।

इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि जनहित के काम में यूपी सबसे आगे रहा है। टीकाकरण में यूपी सबसे आगे है। आज यूपी हर क्षेत्र में सबसे आगे है। हर घर में शौचालय बन गया है। योगी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए बेहतर काम किया है। हमने कहा था शासन एक जाति के लिए नहीं, सबके लिए होगा। योगी आदित्‍यनाथ की सरकार ने हमारी सोच को साकार रूप दिया है।

यूपी में लगा नेताओं को तांता

यही नहीं, हाल में यूपी के पूर्व सीएम कल्‍याण सिंह के निधन के बाद पीएम नरेंद्र मोदी और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा समेत लखनऊ पहुंचे थे बल्कि गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा पार्टी के तमाम बड़े नेता ने अलीगढ़ जाकर उन्‍हें श्रद्धांजिल दी थी। इसके अलावा सीएम योगी आदित्‍यनाथ तीन दिन तक पूर्व सीएम के साथ रहे थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...