1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बेटे ने गलती की, मोदी जी मुझे भी मंत्री बना दें.. तबरेज की गिरफ्तारी पर बोले मुनव्वर राना

बेटे ने गलती की, मोदी जी मुझे भी मंत्री बना दें.. तबरेज की गिरफ्तारी पर बोले मुनव्वर राना

मशहूर शायर मुनव्वर राना की मुश्किलें अभी थमने का नाम नहीं ले रही थीं कि अब उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिए जाने की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक अपने ऊपर फायरिंग करवाने के संबंध में थाना कोतवाली, रायबरेली में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 364/21 से संबंधित वांछित अभियुक्त तबरेज राना को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक तबरेज को लखनऊ वाले घर से गिरफ्तार किया गया है. देखें इस मामले पर क्या बोले मुनव्वर राना.

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बेटे ने गलती की, मोदी जी मुझे भी मंत्री बना दें.. तबरेज की गिरफ्तारी पर बोले मुनव्वर राना

नोएडा: बेटे तबरेज की गिरफ्तारी पर जाने-माने शायर मुनव्वर राना ने यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। मुनव्वर ने कहा कि पुलिस ने बदले की कार्रवाई की है। उनके मुताबिक ऐसे ही आरोप केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे पर भी थे लेकिन पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। मुनव्वर ने ये भी आरोप लगाया कि मुसलमान होने की वजह से उनके बेटे पर कार्रवाई हुई है। इंडिया टीवी संवाददाता विशाल प्रताप सिंह ने मुनव्वर राना से बात की। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के मुस्लिम नेताओं के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

मुनव्वर राना ने कहा, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? कौशल किशोर के बेटे पर भी फायरिंग करवाने के आरोप थे। राना ने कहा, ”मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है, मुसलमान होने की वजह से कार्रवाई हो रही है। हिंदुस्तान में रहना है तो इंदौर के चूड़ीवाले की तरह रहना है।” इतना ही नहीं मुनव्वर राना ने यूपी के मंत्री मोहसिन रजा को गाली दी। उन्होंने सरकार में शामिल मुसलमानों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल किया।

बता दें कि शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज को गिरफ्तार किया गया है। रायबरेली पुलिस ने तबरेज को लखनऊ से पकड़ा है, उसका खुद पर जानलेवा हमले का आरोप है। 28 जून 2021 को रायबरेली में फायरिंग करवाई थी और जमीन विवाद में चाचा पर हमले का आरोप लगाया था। CCTV की जांच में पुलिस ने तबरेज के आरोप को फर्जी पाया था। पुलिस ने फायरिंग करने वाले शूटर्स समेत 4 को गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप है कि तबरेज ने खुद गोली चलवाई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...