1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेशर कुकर में फंसा मासूम का सिर, कड़ी मशक्कत के बाद SM चैरिटेबल के डॉक्टरों ने बचाई जान

प्रेशर कुकर में फंसा मासूम का सिर, कड़ी मशक्कत के बाद SM चैरिटेबल के डॉक्टरों ने बचाई जान

ताज नगरी आगरा से एक ऐसा खौऱनाक मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। राजा मंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित SM चैरिटेबल हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने आया जिसे देखकर सभी लोग हैरान थे।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रेशर कुकर में फंसा मासूम का सिर, कड़ी मशक्कत के बाद SM चैरिटेबल के डॉक्टरों ने बचाई जान

रिपोर्ट: शिव कुमार प्रजापति

आगरा: ताज नगरी आगरा से एक ऐसा खौऱनाक मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। राजा मंडी रेलवे स्टेशन के पास स्थित SM चैरिटेबल हॉस्पिटल में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने आया जिसे देखकर सभी लोग हैरान थे। एक परिवार अपने बच्चें को लेकर के पहुँचा जिसके सिर में कुकर फंसा हुआ था और निकालने पर भी नहीं निकल रहा था। बेटे की हालत देखकर माता पिता का रो-रो कर था।

 

आपको बता दें कि बच्चे को देख डॉ फरहात समेंत हॉस्पिटल की पूरी टीम मासूम बच्चे को बचाने में लग गयी। डॉक्टर फरहात की टीम ने बच्चे की स्थिति को देखते हुए उचित इलाज करने के साथ बच्चे के सिर में फंसे कुकर को निकालने में जुट गयी। डॉक्टरों ने बहुत ही होशियारी के साथ बच्चे के सिर में फंसे कुकर को ग्लाइडर मशीन से काटकर बाहर निकाला और बच्चे को स-कुशल माता पिता का सौपा।

चिकित्सीय टीम घंटो तक बच्चे के उपचार में लगी रही तो दूसरी ओर दुआओं का दौर भी चलता रहा। बच्चें के परिजनों पर इलाज के लिए पैसे भी नही थे लेकिन चिकित्सक फरहात ने इंसानियत निभाते हुए बच्चे का नि:शुल्क इलाज किया। बच्चा अब खतरे से बाहर है।

इस मामले में डॉ. फरहात ने बताया कि बच्चे के सिर कुकर में फंसा हुआ था। परिजनों को भी नहीं पता था कि कैसे बच्चे का सिर उसमें फंस गया। परिवार रोता हुआ आया और बच्चे की स्थिति देख बड़ी सावधानी के साथ इस उपचार किया गया। बच्चे के माता पिता ने बच्चे के सकुशल होने पर एसएम हॉस्पिटल की टीम को धन्यवाद दिया। बच्चे के माता-पिता ने कहा कि SM चैरिटेबल के मालिक डॉ फरहात एक नेक और दरियादिल इंसान है जो गरीबो का मुफ्त इलाज करते हैं। आज हमारा बच्चा भी उन्हीं के कारण सकुशल है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...