पचमढ़ी अभयारण्य से बाहर कर 450 हेक्टेयर जमीन को नजूल घोषित करने की तैयारी। मोहन यादव कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी। साथ ही नए जिलों में खाद्य विभाग के कार्यालय खोलने का भी प्रस्ताव।
पचमढ़ी अभयारण्य से बाहर कर 450 हेक्टेयर जमीन को नजूल घोषित करने की तैयारी। मोहन यादव कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मिल सकती है मंजूरी। साथ ही नए जिलों में खाद्य विभाग के कार्यालय खोलने का भी प्रस्ताव।
चंबल की बीहड़ों से भिंड के फूप कस्बे में लकड़ी की तस्करी का मामला सामने आया। वन विभाग ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से 35 क्विंटल लकड़ी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
इंदौर के रविन्द्र नाट्यगृह में मंगलवार को भारत रत्न, बाबा साहब भीमराव डॉ. अंबेडकर सम्मान अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम को संबोधित किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जबलपुर संभागीय कार्यालय में पार्टी द्वारा आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सपने को पूरा किया है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अनूठी पहल देखने को मिली। जहां एक ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा और काफिले की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई, वहीं दूसरी ओर महिला लोको पायलट्स ने ट्रेन का सफल संचालन कर मिसाल पेश की।
गुजरात के नवसारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 'लखपति दीदी सम्मेलन' में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (SHG) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को ₹450 करोड़ की वित्तीय सहायता वितरित की।
हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण को समर्पित होता है। इस अवसर पर देशभर के नेताओं और प्रतिष्ठित व्यक्तियों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को गुजरात के नवसारी में ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस खास मौके पर भारत के इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री की पूरी सुरक्षा केवल महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होगी।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के नवसारी दौरे पर हैं। इस दौरान वह लखपति दीदियों से संवाद करेंगे और 450 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता वितरित करेंगे।
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादे की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि महिला समृद्धि योजना के तहत 8 मार्च को दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में ₹2500 ट्रांसफर होने का वादा किया गया था। अब जबकि महिला दिवस बस एक दिन दूर है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को धार देने के लिए अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे की शुरुआत की। शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंचे राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठकें कीं।