इंदौरः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में आयोजित “बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2026” के कार्यक्रम में सहभाग किया। इस दौरान उन्होंने प्रोत्साहन स्वरूप ₹5 लाख की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बॉडी बिल्डिंग केवल एक खेल नहीं, बल्कि शरीर साधना, अनुशासन और समर्पण का अद्भुत संगम है, जो युवाओं को स्वस्थ और सशक्त जीवन की प्रेरणा देता है। प्रदेश सरकार भी खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।