...
29 लोगो को बचाया गया है। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि मैं उम्मीद करुंगा कि टूरिज्म विभाग घटना की जांच करते हुए भविष्य में कोई ऐसी घटना न घटे इस बात का ध्यान रखे। दुखद हादसा है हमारी सभी परिवार के साथ शोक संवेदना है।
भोपाल में कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का शुभारंभ। किसान कल्याण डैशबोर्ड से मिलेंगी महत्वपूर्ण जानकारियां। सरकार ने प्रतिबद्धता के बलबूते कई असंभव कार्यों को पहुंचाया लक्ष्य तक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग पर चलकर मध्यप्रदेश को बनाएंगे संपन्न।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने बहनों के साथ जो अन्याय किया है, उसे देश कभी नहीं भूलेगा। बहनों को उनका हक दिलाने के लिए हम लगातार प्रयास करते रहेंगे।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया और लगातार अन्याय किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आरक्षण दिलाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के कारण यह संभव नहीं हो पाया।
भोपाल की होनहार दोनों बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
प्रथम चरण का प्रशिक्षण समाप्ति पर राज्य में प्रशिक्षण के इन युवा अफसर्स को मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है।
आज से पूरे प्रदेश के सभी छोटे बड़े सभी किसान भाइयों से समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए जो स्लॉट बुकिंग करना चाहे, सभी के लिए स्लॉट पूरी तरह से खोली जा रही है। गेहूं उपार्जन अब सप्ताह में 6 दिन होगा।
सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज के इस अवसर पर जब हमको एक दिव्य भवन सांदीपनी विद्यालय के रूप में मिल रहा है तो यह विद्यालय नहीं है बल्कि पांच हजार साल पहले भगवान कृष्ण और सुदामा की दोस्ती का सबसे बड़ा स्मृति स्थल है।