1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. बरगी जलाशय में हुई दुर्घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित- सीएम डॉ. मोहन यादव

बरगी जलाशय में हुई दुर्घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित- सीएम डॉ. मोहन यादव

...

By: Naredra 
Updated:
बरगी जलाशय में हुई दुर्घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित- सीएम डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर में बरगी जलाशय में हुई दुर्घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्रूज संचालन से जुड़ी एसओपी तैयार की जाएगी।

बचाव कार्य में जुटे सभी लोगों को 51-51 हजार रुपए पुरस्कार

पास ही में जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा था, जिससे तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू हो पाया। राहत और बचाव कार्य में जुटे सभी लोगों और सहयोग देने वालों को प्रोत्साहन स्वरूप 51-51 हजार रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। बचाव दल के सभी बहादुरों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करेंगे। NDRF, SDERF और सेना के गोताखोरों ने कई अनमोल जिंदगियां बचाई हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...