मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर के बरगी डैम में दुःखद क्रूज दुर्घटना पर मीडिया को वक्तव्य दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री राकेश सिंह, एसीएस संजय द्विवेदी, एडीजी और तमाम अधिकारियों के साथ आरपीएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सारी टीमों को लगाया है।

इस दुर्घटना में लगभग 29 लोगों का बचाया गया है वहीं अभी तक 9 लोगों के शव बरामद हुए है। हमारा रेस्क्यू अभी चल रहा है। मैं उम्मीद करुंगा कि ऐसे हादसे एक तो जांच बैठा दी है और जांच का इंतजार भी करेंगे। लेकिन ऐसे हादसे से मन बहुत दुखी है। ऐसे माहौल में लाइव जैकेट को खासकर क्रूज में सबको पहनना ही चाहिए। जिसने बांधा उन्हें मालूम भी है। जिसने आधा अधूरा बांधा था यह सारी बातें जांच में आएगी।
मैं उम्मीद करुंगा कि टूरिज्म विभाग घटना की जांच करते हुए भविष्य में कोई ऐसी घटना न घटे इस बात का ध्यान रखे। दुखद हादसा है हमारी सभी परिवार के साथ शोक संवेदना है। जिस त्वरित गति से बचाव दल लगे हैं। ऐसे में 29 लोगों को बचाया जाना यह मैं उन सभी बहादुर लोगों को बधाई देना चाहुंगा जिन्होंने त्वरित गति से अपने कार्य को अंजाम दिया।
जिस तरह से क्रूज को काटकर साढ़े चार घंटे की मेहनत के बाद अंदर से लोगों को निकाला है। हिम्मत के साथ स्वयं भी पानी के अंदर रहकर। मुख्यमंत्री ने कहा कि अच्छा काम करने वालों को 15 अगस्त के दिन सम्मानित करने का काम किया जाएगा।