1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम मुद्दों पर दिया बयान, ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम मुद्दों पर दिया बयान, ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना

सीएम डॉ. मोहन यादव ने आरोप लगाया कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया और लगातार अन्याय किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आरक्षण दिलाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के कारण यह संभव नहीं हो पाया।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कई अहम मुद्दों पर दिया बयान, ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कई कारणों से इस कार्यक्रम को देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने सबकी “मन की बात” को लोगों के मन तक पहुंचाया है। सीएम ने बताया कि उन्हें खुशी हुई कि उन्होंने आम जनता के बीच बैठकर यह कार्यक्रम सुना।

जल गंगा संवर्धन अभियान

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि मध्य प्रदेश में “जल गंगा संवर्धन अभियान” लगातार जारी है। इस अभियान के तहत नदियों, तालाबों, नहरों, कुओं, वन क्षेत्रों और ग्रामीण इलाकों में व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। यह अभियान 30 जून तक चलेगा और सीएम के अनुसार, देश में इस दिशा में मध्य प्रदेश की स्थिति सबसे बेहतर है।

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना

विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद से कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया और लगातार अन्याय किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आरक्षण दिलाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस और विपक्ष के कारण यह संभव नहीं हो पाया। सीएम ने बताया कि इसी मुद्दे को जनता और विधानसभा तक पहुंचाने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया है और आने वाले समय में महिलाओं को आरक्षण जरूर मिलेगा।

किसानों को लेकर बयान

मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि हाल ही में अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सिंचाई, बिजली और अन्य सभी जरूरी क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि 55 वर्षों तक किसानों के साथ अन्याय हुआ। सीएम के मुताबिक, कांग्रेस शासनकाल में गेहूं के दाम 2000 रुपये से कम थे और किसानों को न तो पर्याप्त बिजली मिलती थी और न ही पानी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...