भोपालः मध्य प्रदेश सरकार की ‘मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना’ महिला सशक्तिकरण और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो असंगठित क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करती है। यह योजना ‘स्वस्थ नारी, खुशहाल परिवार’ के संकल्प को साकार कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने सोशल हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि स्वस्थ नारी, खुशहाल परिवार… मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना से मातृ शक्ति को संबल मिला है.