भोपालः आज मप्र बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में इस वर्ष टॉपर रहीं भोपाल की होनहार बेटियों ख़ुशी राय एवं चांदनी विश्वकर्मा को भोपाल निवास पर बधाई दी तथा 1-1 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

अपने सोशल हैंडल एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इन बेटियों ने अथक परिश्रम और लगन से यह शीर्ष सफलता प्राप्त कर अपनी अलग पहचान बनाई है। दोनों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।