1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भोपाल में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलनः तीन राज्यों के 63 युवा विधायक लेंगे हिस्सा,विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा

भोपाल में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलनः तीन राज्यों के 63 युवा विधायक लेंगे हिस्सा,विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा

सम्मेलन में मध्यप्रदेश के 37, राजस्थान के 13 और छत्तीसगढ़ के 13 विधायक शामिल होंगे, जिनकी उम्र 45 साल से कम है।

By: Naredra 
Updated:
भोपाल में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलनः तीन राज्यों के 63 युवा विधायक लेंगे हिस्सा,विधानसभा अध्यक्ष ने लिया जायजा

भोपालः मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के युवा विधायक सहभाग करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन 30 मार्च को यहां विधानसभा में शुरू होगा, जिसमें लोकतांत्रिक भागीदारी को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने लिया।
तोमर ने इसे मध्य प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि सम्मेलन में लोकतंत्र को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

कार्यक्रम के अनुसार 30 और 31 मार्च को आयोजित इस सम्मेलन में तीन राज्यों के 63 युवा विधायक भाग लेंगे। इस आयोजन का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना और युवा जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विचार-विमर्श करना और चर्चा लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी और जिम्मेदारियों पर केंद्रित होगी।

45 साल से कम उम्र के 63 विधायक लेंगे हिस्सा

सम्मेलन के दौरान कुल पांच सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन तीन और दूसरे दिन दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के 37, राजस्थान के 13 और छत्तीसगढ़ के 13 विधायक शामिल होंगे, जिनकी उम्र 45 साल से कम है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शिरकत

इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष तोमर और राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी शामिल होंगे। सम्मेलन के दूसरे दिन चर्चा ‘विकसित भारत 2047 – युवा विधायकों की जिम्मेदारियां और चुनौतियां’ पर केंद्रित होगी। एमआईटी पुणे के अध्यक्ष राहुल वी कराड एक सत्र को संबोधित करेंगे।

समापन पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश होंगे शामिल

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश समापन समारोह में शामिल होंगे। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विपक्ष के नेता उमंग सिंघार विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...