1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. 31 मार्च को वाराणसी में होगा “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन”, अंतर्राज्यीय सहयोग का नया मॉडल गढ़ेगा सम्मेलन

31 मार्च को वाराणसी में होगा “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन”, अंतर्राज्यीय सहयोग का नया मॉडल गढ़ेगा सम्मेलन

निवेश, नर्यात और ओडीओपी को मिलेगा नया विस्तार। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से सीखेंगे आधुनिक तीर्थ प्रबंधन। व्यापार कौशल और उद्योग में बढ़ेगा सहयोग। शिल्पकारों को मिलेगा गंगा-नर्मदा क्रफ्ट कॉरिडोर से नया अवसर। काशी-उज्जैन-चित्रकूट पर्यटन सर्किट को मिलेगी नई गति।

By: Naredra 
Updated:
31 मार्च को वाराणसी में होगा “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन”, अंतर्राज्यीय सहयोग का नया मॉडल गढ़ेगा सम्मेलन

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार द्वारा “एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन 2026”  31 मार्च को वाराणसी में आयोजित होगा। इस सम्मेलन के माध्यम से अंतरराज्यीय सहयोग को एक ठोस, परिणामोन्मुख और वैश्विक दृष्टि से जोड़ने की दिशा में निर्णायक पहल करेगी।

विकसित होगा विकास का सशक्त दीर्घकालिक मॉडल

यह सम्मेलन महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत संवाद के साथ ही ओडीओपी, जीआई टैग, पारंपरिक शिल्प, निर्यात योग्य उत्पादों, निवेश और पर्यटन को एकीकृत करते हुए एक व्यापक आर्थिक इकोसिस्टम तैयार करने की दिशा में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की सक्रिय उपस्थिति इस आयोजन को नीति-निर्माण से आगे बढ़ाकर क्रियान्वयन आधारित सहयोग की दिशा में परिवर्तित करेगी, जिससे दोनों राज्यों के बीच विकास का एक सशक्त और दीर्घकालिक मॉडल विकसित होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...