1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. फर्जी सिम एक्टिवेट करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

फर्जी सिम एक्टिवेट करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिम बेचने वाले लोग आपके आधार कार्ड से दो सिम चालू कर देते हैं और एक सिम दूसरे व्यक्ति को बेच देते हैं जो व्यक्ति कोई अपराध में सम्मिलित या अपराध करता है तो सिम आपके नाम से रहती है तो उससे आपको भी दिक्कत होगी और आप भी आरोपी माने जाएंगे इसलिए सतर्कता को देखते हुए संचार साथी ऐप के माध्यम से चेक करके जो उपयोग में सिम आपके नाम से चल रही है नहीं है

By: Naredra 
Updated:
फर्जी सिम एक्टिवेट करने वालों पर बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

सिंगरौलीः पुलिस ने फर्जी सिम एक्टिवेट करने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन फेस के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक ही व्यक्ति के चेहरे का उपयोग कर अलग-अलग नाम और पते से लगभग 850 फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट किए थे आरोपियों की पहचान अनिल कुमार रवानी और सिराज खान के रूप में हुई है।

पुलिस ने उनके पास से फर्जी सिम कार्ड और अन्य सामान बरामद किया है। वहीं सीएसपी ने बताया कि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। विवेचना में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि सिम संचालक कर्ता अपने मां का फेस लगाकर 800 से ज्यादा सिम अब तक बेच चुका था। तीसरे आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस के हाथ और भी बड़े पैमाने पर खुलासे हो सकते हैं।

शहर सीएसपी उमेश प्रजापति ने आम लोगों से अपील की सचार साथी ऐप के माध्यम से आम जनता खुद देख सकती है कि उनके नाम से कितनी सिम चालू है और जो उनके उपयोग में नहीं है, उनको वही संचार साथी ऐप के माध्यम से वहीं से बंद कर सकते हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कई बार देखा जाता है कि सिम बेचने वाले लोग आपके आधार कार्ड से दो सिम चालू कर देते हैं और एक सिम दूसरे व्यक्ति को बेच देते हैं जो व्यक्ति कोई अपराध में सम्मिलित या अपराध करता है तो सिम आपके नाम से रहती है तो उससे आपको भी दिक्कत होगी और आप भी आरोपी माने जाएंगे इसलिए सतर्कता को देखते हुए संचार साथी ऐप के माध्यम से चेक करके जो उपयोग में सिम आपके नाम से चल रही है नहीं है उसे तुरंत ही ब्लॉक करें और पुलिस का सहयोग करें।

सिंगरौली से संवाददाता अमित पाण्डेय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...