1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. आपदा से जंग के लिए तैयार ‘आपदा मित्र’! उज्जैन में युवाओं को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग

आपदा से जंग के लिए तैयार ‘आपदा मित्र’! उज्जैन में युवाओं को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग

23 मार्च से 29 मार्च तक होमगार्ड लाइन उज्जैन में चल रहे इस प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में 165 युवाओं को शामिल किया गया है।

By: Naredra 
Updated:
आपदा से जंग के लिए तैयार ‘आपदा मित्र’! उज्जैन में युवाओं को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग

उज्जैनः आपदा के समय तुरंत मदद पहुंचाने के लिए उज्जैन में युवाओं को खास ट्रेनिंग दी जा रही है। जहां ये युवा अब नाविक से लेकर फायरफाइटर तक की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो रहे हैं।

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की ‘युवा आपदा मित्र’ योजना के अंतर्गत उज्जैन में युवाओं को विभिन्न आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। 23 मार्च से 29 मार्च तक होमगार्ड लाइन उज्जैन में चल रहे इस प्रशिक्षण के दूसरे सत्र में 165 युवाओं को शामिल किया गया है।

जिला सेनानी होमगार्ड संतोष कुमार जाट के निर्देशन में इन युवाओं को बाढ़, भूकंप, आगजनी और मेडिकल इमरजेंसी जैसी स्थितियों से निपटने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान रामघाट पर बोट हैंडलिंग की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी गई, जिसमें एसडीआरएफ टीम ने युवाओं को चप्पू के जरिए नाव संचालन और रेस्क्यू तकनीक सिखाई। वहीं आगजनी से बचाव के लिए मॉकड्रिल के माध्यम से फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

उज्जैन से संवाददाता प्रियंक नगायच की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...