1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भाजपा के स्थापना दिवस पर शुरू होगा ‘गांव चलो अभियान’, संकट के समय विपक्ष कर रहा राजनीति- हेमंत खंडेलवाल

भाजपा के स्थापना दिवस पर शुरू होगा ‘गांव चलो अभियान’, संकट के समय विपक्ष कर रहा राजनीति- हेमंत खंडेलवाल

पेट्रोल-डीजल को लेकर उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त स्टॉक है और कीमतें स्थिर हैं। उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर संकट के समय राजनीति करने का आरोप लगाया।

By: Naredra 
Updated:
भाजपा के स्थापना दिवस पर शुरू होगा ‘गांव चलो अभियान’, संकट के समय विपक्ष कर रहा राजनीति- हेमंत खंडेलवाल

भोपाल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 132वें एपिसोड को लेकर बयान दिया है।

खंडेलवाल ने कहा कि कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका, पर्यावरण संरक्षण और सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही 2 लाख 51 हजार पौधे लगाने वाले प्रयास का भी उल्लेख किया गया।

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों पर बोलते हुए खंडेलवाल ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिसके साथ “गांव चलो अभियान” की शुरुआत होगी। यह अभियान डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती तक चलेगा, जिसमें कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर संवाद करेंगे।

पेट्रोल-डीजल को लेकर उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त स्टॉक है और कीमतें स्थिर हैं। उन्होंने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर संकट के समय राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे समय में सभी को सरकार का साथ देना चाहिए।

भोपाल से संवाददाता सुनील मालवीय की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...