1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया MSME इकाइयों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण एवं हितलाभ वितरण

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया MSME इकाइयों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण एवं हितलाभ वितरण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने बीते वर्ष में औद्योगीकरण की बात की। तब से हमारे राज्य के अंदर सकारात्मक माहौल बना है। देश ही नहीं बल्कि वैश्वक स्तर पर छोटे से छोटे और बड़े से बड़े उद्यमियों के लिए दरवाजे खोले। हम सब मिलकर राज्य की बेहतरी के काम करेंगे।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया MSME इकाइयों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण एवं हितलाभ वितरण

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने MSME इकाइयों को प्रोत्साहन राशि का अंतरण एवं हितलाभ वितरण किया। मुख्यमंत्री निवास  पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज 2020-21 से लेकर 2024-25 तक का अंतरिम हितलाभ 8 करोड़ का भुगतान लघु उद्योग निगम द्वारा किया गया है। एमएसएमई के अंतर्गत 257 इकाइयों को 169.57 करोड़ का हितलाभ जो आपके लिए अनुदान है। उन्होंने कहा कि हमने अपना यह वादा पूरा किया।

43 जिलों के 286 स्टार्टअप को 28.6 लाख की प्रथम किस्त

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यही समय है उद्योगों के लिए जब हम उनको हर प्रकार से प्रोत्साहित करें। इस कार्यक्रम में 43 जिलों के 286 स्टार्टअप को 28.6 लाख की प्रथम किस्त का वितरण किया गया। आगर के तीन उद्यमियों को औद्योगिक भूमि आवंटन, एक को आशय पत्र दिया गया। तीन उद्यमियों को 50.5 लाख की राशि का ऋण वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बात सही है कि जब से हमने बीते वर्ष में औद्योगीकरण की बात की। तब से हमारे राज्य के अंदर सकारात्मक माहौल बना है। देश ही नहीं बल्कि वैश्वक स्तर पर छोटे से छोटे और बड़े से बड़े उद्यमियों के लिए संकल्प लेते हुए हमने सबके लिए दरवाजे खोले। हम सब मिलकर राज्य की बेहतरी के काम करेंगे।

खराब वैश्विक माहौल में भी देश का हालात बेहतर- डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि ये बात भी सही है कि वैश्विक माहौल में दुनिया के हालात काफी खराब है। यहां तक कि सबसे शक्तशाली देश अमेरिका के अंदर के हालात भी खराब हो गए हैं। लेकिन भारत सबसे ज्यादा खपत वाल देश है इसके बावजूद भी इस माहौल में देश में हालात सामान्य हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समय रहते देश में रिफायनरियां बनाने सहित तमाम प्रयास किए जिससे देश में डीजल-पेट्रोल की पूर्ति के साथ साथ निर्यात का भी माहौल बना है। डीजल-पेट्रोल की किल्लत के बीच सप्लाई बाधित नहीं हुई और दाम भी नहीं बढ़ने दिए।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...