इंदौरः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहासा IT पार्क, इंदौर में “लॉन्चपैडः इन्क्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर” का शुभारंभ किया। इस मौके मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने गत वर्ष इस परियोजना का भूमि पूजन किया था और आज हम इसका उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीति नियत और नेतृत्व के चलते एक वर्ष में कई प्रकार के काम हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस प्रकार से आज का एआई का जमाना है। एआई तमाम उद्योग धंधों के स्टार्टअप के लिए मदद करेगा। खासकर जो सात साल में आपने जो 100 स्टार्टअप का लक्ष्य लिया है वह बहुत अच्छा है। पूरी दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है। नवाचार, विज्ञान के माध्यम से काम हो रहे हैं। लेकिन अब ज्ञान ही सबसे बड़ा खजाना है। ज्ञानवान अपने आप धनवान हो जाता है।

आज मध्यप्रदेश इनोवेशन हब, स्टार्टअप पॉलिसी, फंडिंग सपोर्ट स्थापित कर भारत की स्टार्टअप क्रांति में एक अलग भूमिका निभा रहा है। खासकर एआई एडिटेड स्टर्टप, रिनोवेशन, डिजिटल सोल्युशन में भी तेजी से हम अपनी भूमिका निभा रहे हैं।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर भोपाल, ग्वालियर जबलपुर स्टार्टअप के हब बन गए हैं। सरकार भोपाल में नॉलेज सिटी और एआई सिटी बनाने जा रही है। उज्जैन साइन सिटी तो बन ही रहा है डीप टेक रिसर्च सिटी भी हम बनाने वाले है। ऐसे कई प्रकार के निर्णयों को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।