1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. सीएम डॉ. मोहन यादव 257 से अधिक MSME इकाइयों को करेंगे 169 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण

सीएम डॉ. मोहन यादव 257 से अधिक MSME इकाइयों को करेंगे 169 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण

स्टार्टअप को भी अनुदान की प्रथम किश्त का होगा वितरण। उद्यमियों को भूमि आबंटन प्रमाण-पत्र भी होंगे वितरित। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को लघु उद्योग निगम के लाभांश की राशि का सौंपा जाएगा चैक।

By: Naredra 
Updated:
सीएम डॉ. मोहन यादव 257 से अधिक MSME इकाइयों को करेंगे 169 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण

भोपालः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज मुख्यमंत्री निवास पर 257 से अधिक एमएसएमई इकाइयों को 169 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण करेंगे। एमएसएमई इकाइयों के खाते में 169.57 करोड़ से अधिक की प्रोत्साहन राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किए जाएंगे। साथ ही स्टार्टअप को भी लगभग 28 लाख से अधिक की अनुदान राशि की प्रथम किश्त भी प्रदान करेंगे। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

43 ज़िलों के 286 स्टार्टअप्स के लिए ₹3.43 करोड़ रूपये स्वीकृत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कार्यक्रम में लघु उद्योग निगम की ओर से मंत्री श्री काश्यप 8 करोड़ रुपए के अंतरिम लाभांश राशि का चैक भी सौंपेंगे। मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति एवं कार्यान्वयन ईआईआर योजना अंतर्गत सहायता के रूप में प्रदेश के 43 ज़िलों के 286 स्टार्टअप्स को ₹3.43 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रथम क़िस्त की राशि 28.6 लाख का वितरण सिंगल क्लिक से करेंगे।।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से संवाद करेंगे उद्यमी

कार्यक्रम में आगर मालवा एवं बैतूल जिले के 3 उद्यमियों को औद्योगिक भूमि के लिए आवंटन आदेश एवं एक उद्यमी को आशय पत्र का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत 3 हितग्राहियों को 50.5 लाख रूपये की ऋण राशि का वितरण चेक के माध्यम से करेंगे और आनलाइन माध्यम से उद्यमियों को विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि आवंटन प्रमाण पत्र तथा आशय-पत्र भी प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अनेक उद्यमी संवाद भी करेंगी। उद्यमी युवा अपने अनुभव भी साझा करेंगे।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...