जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में आज सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि सुरक्षाबलों ने फिलहाल पूरे इलाके की घेरा बंदी कर ली है और अब सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
