Amit ranjan

बुजुर्ग दंपति के साथ सो रहे पोती पर तेंदुए ने किया हमला, जान पर खेलकर बचाई जान

बुजुर्ग दंपति के साथ सो रहे पोती पर तेंदुए ने किया हमला, जान पर खेलकर बचाई जान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग दंपति अपनी पोती की जान बचाने के लिए आदमखोर तेंदुए से भिड़ गए। और अपनी जान की बाजी लगाकर पोती को मौत की मुंह से बचा निकाला। इलाके में जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, अपने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। हर कोई बुजुर्ग दंपती की चर्चा कर रहा है।

चीन की अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील, अफगानिस्तान पर दबाव डालने की जगह तालिबान के साथ सत्ता हस्तांतरण में करें मदद

चीन की अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील, अफगानिस्तान पर दबाव डालने की जगह तालिबान के साथ सत्ता हस्तांतरण में करें मदद

अफगानिस्तान पर तालिबान के जबरन कब्जे को लेकर एक तरफ जहां 60 से अधिक देशों ने तालिबान के इस क्रूरता को लेकर उसका विरोध किया है। वहीं चीन, रूस और ब्रिटेन जैसे देशों ने तालिबान का समर्थन किया है। चीन ने अपने ताजा बयान में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि अफगानिस्तान पर दबाव डालने की जगह तालिबान के साथ सत्ता हस्तांतरण के दौरान उसे गाइड करने में मदद

बड़ी खबर : काबुल एयरपोर्ट के पास से तालिबान ने जबरन उठाये 150 लोगों को, ज्यादातर भारतीय

बड़ी खबर : काबुल एयरपोर्ट के पास से तालिबान ने जबरन उठाये 150 लोगों को, ज्यादातर भारतीय

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद जो तालिबान अफगान में सबकुछ ठीक होने के दावे के साथ किसी भी अन्य नागरिकों को परेशान न करने की बात कह रहा था। आज उसी तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट से 150 लोगों को जबरन उठा लिया है। जिसमें अधिकतर भारतीय नागरिक बताये जा रहे है।

भगोड़ा बने अशरफ गनी के भाई ने थामा तालिबान का हाथ !, किया आतंकियों की मदद करने का वादा

भगोड़ा बने अशरफ गनी के भाई ने थामा तालिबान का हाथ !, किया आतंकियों की मदद करने का वादा

अरबों रुपये लेकर अफगानिस्‍तान से फरार हुए पूर्व राष्‍ट्रपति अशरफ गनी के भाई हशमत गनी अहमदजई ने कथित तौर पर तालिबान का हाथ थाम लिया है। जिससे अशरफ गनी की मुसीबत बढ़ सकती है। बताया जा रहा है कि हशमत ने तालिबान को समर्थन का फैसला अल्हाज खलील-उर रहमान हक्कानी के साथ हुई मीटिंग के बाद लिया है।

बड़ी खबर : 85 भारतीयों को लेकर काबुल से उड़ी भारतीय विमान सेना की सी-130 विमान, सी-17 भी तैयार लेकिन…

बड़ी खबर : 85 भारतीयों को लेकर काबुल से उड़ी भारतीय विमान सेना की सी-130 विमान, सी-17 भी तैयार लेकिन…

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां की स्थिति लगातार दयनीय बनी हुई है, इसे लेकर हर देश वहां से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में लगा है। इसी बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय वायु सेना के C-130J विमान से 85 भारतीय वतन लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विमान ईंधन के लिए ताजिकिस्तान में उतरा था।

लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बारिश ने दी भारी राहत, नगर निगम की खुली पोल, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

लगातार बढ़ती गर्मी के बीच बारिश ने दी भारी राहत, नगर निगम की खुली पोल, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच शुक्रवार देर रात से जारी बारिश ने आम लोगों को काफी राहत दी। वहीं इस बारिश ने उन नगर निगम के दावों का भी पोल खोल कर रख दिया, जो अपने काम को लेकर बड़े- बड़े दावे करते थे। आपको बता दें कि शुक्रवार रात से हो रही भारी बारिश के चलते आईटीओ, राजघाट, धौलाकुआं, मिंटो ब्रिज, आजाद मार्केट, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और

जम्मू-कश्मीर : अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर : अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीनों दहशतगर्द को ढेर कर दिया गया है। जिनका संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से बताया जा रहा है। आपको बता दें कि आतंकियों को मार गिराने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना मिलकर चला रही है।

अमेरिकी सरकार का तालिबान को चेतावनी, अफगानिस्तान को नहीं बनने देंगे आतंक की जमीन; मिलेगा करारा जवाब

अमेरिकी सरकार का तालिबान को चेतावनी, अफगानिस्तान को नहीं बनने देंगे आतंक की जमीन; मिलेगा करारा जवाब

राष्ट्रपति बाइडेन ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को बयान देते हुए कहा कि, "मैंने हमेशा कहा है, हम अपने आतंकवाद विरोधी मिशन पर एक लेजर फोकस बनाए रखने जा रहे हैं, अपने सहयोगियों साझेदारों और उन सभी ताकतों के साथ घनिष्ठ समन्वय में काम कर रहे हैं, जो इस क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने में रुचि रखते हैं।"

पीएम मोदी को राखी भेजेंगी वृंदावन के आश्रमों मे रहने वाली विधवा महिलाएं, 5 दिन में तैयार किए 501 रक्षासूत्र

पीएम मोदी को राखी भेजेंगी वृंदावन के आश्रमों मे रहने वाली विधवा महिलाएं, 5 दिन में तैयार किए 501 रक्षासूत्र

रक्षाबंधन आने में सिर्फ दो दिन बचे है। उससे पहले ही सभी बहनें अपने भाईयों के लिए राखी और अन्य सामानों की खरीददारी कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ वृंदावन के आश्रमों में रहने वाली विधवा महिलाएं इस साल रक्षाबंधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी भेजेंगी। पिछले साल कुछ महिलाएं राखी बांधने के लिए प्रधानमंत्री आवास भी गई थीं।

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सक्रिय हुई सीबीआई, बंगाल के डीजीपी से मांगा हत्या व दुष्कर्म के मामलों का ब्योरा

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सक्रिय हुई सीबीआई, बंगाल के डीजीपी से मांगा हत्या व दुष्कर्म के मामलों का ब्योरा

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई सक्रिय हो गई है। और शुक्रवार को सीबीआई (केंद्रीय जांच एजेंसी) ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी से चुनाव बाद राज्य में हुई हत्याओं व दुष्कर्म के मामलों का ब्योरा मांगा है। आपको बता दें कि कोर्ट ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की एक कमेटी की सिफारिश के आधार पर सीबीआई को जांच का आदेश दिया

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का हमला, ITBP के दो जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का हमला, ITBP के दो जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला किया। इस हमले में ITBP के सहायक कमांडेंट समेत दो जवान शहीद हो गये। बस्तर के आईजी पी सुंदर राज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नक्सली इस घटना को अंजाम देने के बाद एक एके-47 राइफल और दो बुलेटप्रूफ जैकेट्स के साथ एक वायरलैस सेट भी लूट ले गए।

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बड़ा दर्दनाक हादसा, सड़क पर बने गड्ढे ने ली 13 मजदूरों की जान, 3 घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बड़ा दर्दनाक हादसा, सड़क पर बने गड्ढे ने ली 13 मजदूरों की जान, 3 घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसने 13 मजदूरों की जान ले ली, जबकि 3 लोग घायल हो गए। आपको बता दें कि यह हादसा सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुआ। जिससे लोहे की सरिया से भरा एक मिनी ट्रक अचानक पलट गया। और ये मजदूर इसी ट्रक में सवार थे। मारे गए मजदूरों में से ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं।

रक्षा बंधन त्योहार से पहले प्रदेशवासियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रविवार को लागू लॉकडाउन भी हुआ खत्म

रक्षा बंधन त्योहार से पहले प्रदेशवासियों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, रविवार को लागू लॉकडाउन भी हुआ खत्म

रक्षा बंधन त्योहार से पहले प्रदेशवासियों को योगी सरकार का यह बड़ा तोहफा है। जानकारी के लिए बता दें कि देश के सबसे बड़े राज्य में दो दिन का वीकेंड कर्फ्यू अनलॉक प्रक्रिया के दौरान भी लागू था। जब स्थिति कंट्रोल में आने लगी, तब सरकार द्वारा मॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति मिली। वहीं बाजार भी खोल दिए गए थे। लेकिन अब जब यूपी के 60 जिले कोरोना मुक्त

बड़ी खबर : विधानसभा चुनाव से पहले होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, एके शर्मा सहित कुछ नए चेहरे होंगे शामिल

बड़ी खबर : विधानसभा चुनाव से पहले होगा योगी मंत्रिमंडल का विस्तार, एके शर्मा सहित कुछ नए चेहरे होंगे शामिल

बृहस्पतिवार रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुई। इस उच्च स्तरीय बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और मनोनयन पर मुहर लगी। मंत्रिमंडल में पूर्व नौकरशाह एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद और निषाद पार्टी के संजय निषाद सहित अन्य नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है।

पीएम मोदी का गुजरात को तोहफा, सोमनाथ में किया कई परियोजनाओं का शुभारंभ; पार्वती माता मंदिर का भी शिलान्यास

पीएम मोदी का गुजरात को तोहफा, सोमनाथ में किया कई परियोजनाओं का शुभारंभ; पार्वती माता मंदिर का भी शिलान्यास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात को कई तोहफा दिया। एक तरफ जहां उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के सोमनाथ में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यहां पार्वती माता मंदिर का भी शिलान्यास किया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और मुख्यमंत्री विजय रुपाणी में मौजूद रहे।