1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर : अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर : अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीनों दहशतगर्द को ढेर कर दिया गया है। जिनका संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से बताया जा रहा है। आपको बता दें कि आतंकियों को मार गिराने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना मिलकर चला रही है।

By: Amit ranjan 
Updated:
जम्मू-कश्मीर : अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच जारी मुठभेड़ में तीनों दहशतगर्द को ढेर कर दिया गया है। जिनका संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से बताया जा रहा है। आपको बता दें कि आतंकियों को मार गिराने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना मिलकर चला रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना को इस इलाके में आतंकियों के मौजूद होने की खुफिया इनपुट मिली थी। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की अपील की थी लेकिन आतंकी गोलीबारी करने लगे। मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आतंकियों की ओर से जारी गोलीबारी का करारा जवाब दिया।

एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकी जैश के कमांडर बताए जा रहे हैं। हालांकि अभीतक इनकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद इलाके के लोगों के बीच दहशत सा माहौल बन गया है। आपको बता दें कि एनकाउंटर अवंतीपोरा के नागबेरन त्राल के वन इलाके के ऊपरी हिस्से में चल रही थी।

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादी मारे गए। ये आतंकवादी, लोगों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार संगठन के एक दस्ते का हिस्सा थे। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले में पम्पोर इलाके के ख्रू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गयी। मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद समेत आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

कश्मीर जोन पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि, ‘मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान ख्रू के मुसैब मुश्ताक के रूप में हुई है। वह लुरगाम में जावेद अहमद मलिक की हत्या में शामिल था। यह दक्षिण कश्मीर में नागरिकों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार हिज्बुल मुजाहिदीन का दस्ता था।’ पुलिस ने बताया कि दूसरे आतंकवादी की पहचान की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...