1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. बड़ी खबर : काबुल एयरपोर्ट के पास से तालिबान ने जबरन उठाये 150 लोगों को, ज्यादातर भारतीय

बड़ी खबर : काबुल एयरपोर्ट के पास से तालिबान ने जबरन उठाये 150 लोगों को, ज्यादातर भारतीय

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद जो तालिबान अफगान में सबकुछ ठीक होने के दावे के साथ किसी भी अन्य नागरिकों को परेशान न करने की बात कह रहा था। आज उसी तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट से 150 लोगों को जबरन उठा लिया है। जिसमें अधिकतर भारतीय नागरिक बताये जा रहे है।

By: Amit ranjan 
Updated:
बड़ी खबर : काबुल एयरपोर्ट के पास से तालिबान ने जबरन उठाये 150 लोगों को, ज्यादातर भारतीय

नई दिल्ली : अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद जो तालिबान अफगान में सबकुछ ठीक होने के दावे के साथ किसी भी अन्य नागरिकों को परेशान न करने की बात कह रहा था। आज उसी तालिबान ने काबुल एयरपोर्ट से 150 लोगों को जबरन उठा लिया है। जिसमें अधिकतर भारतीय नागरिक बताये जा रहे है। सूत्रों के मुताबिक इनमें अफगानी नागरिक और अफगानी सिख के अलावा ज्यादातर आम भारतीय नागरिक शामिल हैं।

इन लोगों में शामिल एक शख्स जो अपनी पत्नी के साथ था और तालिबानी चंगुल से बचकर भागने में सफल रहा, उसने बताया कि आज रात एक बजे ये लोग एक वाहन के जरिए एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन कॉर्डिनेशन ठीक नहीं होने चलते ये लोग एयरपोर्ट के भीतर एंट्री नहीं पा सके।

सूत्रों के मुताबिक बिना हथियार के कुछ तालिबानी आए और लोगों के साथ मारपीट की और फिर उन्हें काबुल के तारखिल ले गए। शख्स ने बताया कि वह और उसकी पत्नी कार से कूदकर भागने में सफल रहे। उसने बताया कि कुछ लोग ही कार से कूद पाए बाकी अन्य लोगों के साथ क्या होगा वह नहीं जानता।

वहीं तालिबान ने इस घटना पर कहा है कि वे उन्हें दूसरे गेट से एयरपोर्ट ले जा रहे है। लेकिन यह साफ नहीं हो पाया है कि वह उन्हें एयरपोर्ट ले गए या कहीं और लेकर गए हैं। हालांकि तालिबानियों की तरफ से इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है। कई बार संपर्क साधने के बाद भी तालिबानियों ने जवाब नहीं दिया। इस मसले पर तालिबानी प्रवक्ता की भी कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...