1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. महाराष्ट्र के बुलढाणा में बड़ा दर्दनाक हादसा, सड़क पर बने गड्ढे ने ली 13 मजदूरों की जान, 3 घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बड़ा दर्दनाक हादसा, सड़क पर बने गड्ढे ने ली 13 मजदूरों की जान, 3 घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसने 13 मजदूरों की जान ले ली, जबकि 3 लोग घायल हो गए। आपको बता दें कि यह हादसा सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुआ। जिससे लोहे की सरिया से भरा एक मिनी ट्रक अचानक पलट गया। और ये मजदूर इसी ट्रक में सवार थे। मारे गए मजदूरों में से ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं।

By: Amit ranjan 
Updated:
महाराष्ट्र के बुलढाणा में बड़ा दर्दनाक हादसा, सड़क पर बने गड्ढे ने ली 13 मजदूरों की जान, 3 घायल

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के बुलढाणा में बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसने 13 मजदूरों की जान ले ली, जबकि 3 लोग घायल हो गए। आपको बता दें कि यह हादसा सड़क पर बने गड्ढे के कारण हुआ। जिससे लोहे की सरिया से भरा एक मिनी ट्रक अचानक पलट गया। और ये मजदूर इसी ट्रक में सवार थे। मारे गए मजदूरों में से ज्यादातर मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं।

इस हादसे के बाद 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं 3 की मौत रास्ते में ले जाते वक्त हुई। जबकि इलाज के दौरान 2 मजदूरों की जान चली गई। दर्दनाक हादसे में घायल मजदूरों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, समृद्धि राजमार्ग परियोजना पर काम चल रहा है, सुबह 11 बजे के आसपास एक वाहन पर सवार होकर मजदूर जा रहे थे, इसी दौरान वाहन चालक संतुलन खो बैठा और मिनी ट्रक पलट गया। बताया जा रहा है कि चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। हताहतों में से अधिकांश श्रमिक यूपी व बिहार के हैं।

वाहन में 16 लोग सवार थे

एक अधिकारी ने बताया कि हादसा दूसारबिड गांव के पास ताड़ेगांव फाटे पर हुआ। हादसे के शिकार श्रमिकों को नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट के काम के लिए ले जाया जा रहा था। वाहन में कुल 16 मजदूर सवार थे। यह ट्रक हाईवे के लिए स्टील की ढुलाई करता था।

बुलढाणा के एसपी अरविंद चावरिया ने पीटीआई को बताया कि वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था और सड़क पर एक बड़े गड्ढे के कारण पलट गया। हादसे में 12 श्रमिकों की मौत हो चुकी है और अन्य घायल हैं। सूचना मिलते ही किंगोन राजा पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य किया गया। कुछ घायलों को समीपवर्ती जालना जिले के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कुछ को सिंधखेड़राजा अस्पताल में दाखिल किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी कई बार सड़क बने गड्ढे के कारण कई दुर्घटना हो चुकी है। जिसने कई लोगों की जान भी ली है। लेकिन इसके बावजूद न राज्य सरकार और न स्थानीय प्रशासन इन गड्ढों को भरने का जहमत उठाती है। जिससे इस तरह के हादसों पर नियंत्रण लगाया जा सकें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...