1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का हमला, ITBP के दो जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का हमला, ITBP के दो जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला किया। इस हमले में ITBP के सहायक कमांडेंट समेत दो जवान शहीद हो गये। बस्तर के आईजी पी सुंदर राज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नक्सली इस घटना को अंजाम देने के बाद एक एके-47 राइफल और दो बुलेटप्रूफ जैकेट्स के साथ एक वायरलैस सेट भी लूट ले गए।

By: Amit ranjan 
Updated:
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों का हमला, ITBP के दो जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों की रोड ओपनिंग पार्टी पर हमला किया। इस हमले में ITBP के सहायक कमांडेंट समेत दो जवान शहीद हो गये। बस्तर के आईजी पी सुंदर राज ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नक्सली इस घटना को अंजाम देने के बाद एक एके-47 राइफल और दो बुलेटप्रूफ जैकेट्स के साथ एक वायरलैस सेट भी लूट ले गए।

आपको बता दें कि नक्सलियों ने ये हमला नारायणपुर-बारसूर रोड पर किया है। बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर कडेमेटा में आईटीबीपी कैंप के पास नक्सली हमले में दो आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) के जवान शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि एक एके-47 राइफल, दो बुलेट प्रूफ जैकेट और एक वायरलेस सेट लूट कर नक्सली मौके से फरार हो गए।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ITBP की 45वीं बटालियन का एक दस्ता इलाके में निकला था। जब ये दस्ता कैंप से 600 मीटर की दूरी पर था इसी दौरान नक्सलियों ने गोली चलाई। इस हमले में आईटीबीपी की 45वीं बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर शिंदे और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) गुरमुख सिंह शहीद हो गए।

 

सुंदरराज ने कहा कि सूचना मिलते ही जवान वहां पहुंचे और शहीद के शवों को लाया गया। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन भी जारी है। बता दें कि इससे पहले नक्सली कई बार नक्सली हमारे जवानों पर आत्मघाती हमला कर चुके है। जिसमें कई जवान शहीद हो चुके है। वहीं जवाबी कार्रवाई में कई नक्सली भी मारे जा चुके है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...