1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर में नहीं थम रहा राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला, 15 दिनों के भीतर इस तरह की तीसरी वारदात

जम्मू-कश्मीर में नहीं थम रहा राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला, 15 दिनों के भीतर इस तरह की तीसरी वारदात

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से एक तरफ जहां वहां की आवाम शांति और सुकून की जिंदगी जी रही है। वहीं दूसरी आतंकवादी लगातार अपने गलत मंसूबों से यहां अशांति फैलाने का काम कर रहे है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

By: Amit ranjan 
Updated:
जम्मू-कश्मीर में नहीं थम रहा राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला, 15 दिनों के भीतर इस तरह की तीसरी वारदात

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से एक तरफ जहां वहां की आवाम शांति और सुकून की जिंदगी जी रही है। वहीं दूसरी आतंकवादी लगातार अपने गलत मंसूबों से यहां अशांति फैलाने का काम कर रहे है। आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी।

बता दें कि इस नेता का नाम गुलाम हसन है, जो अपनी पार्टी के नेता से ताल्लुक रखते थे। लोन पर देवसर में आतंकियों ने उन्हें गोली मारी। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि लोन चार महीने पहले पीडीपी से इस्तीफा देकर अपनी पार्टी में शामिल हुए थे। जम्मू कश्मीर पुलिस ने हत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।

गुलाम हसन लोन की हत्या की राजनीतिक दलों ने निंदा की है। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि दुर्भाग्य से कश्मीर में राजनीतिक हत्याओं का सिलसिला नहीं थम रहा है। अपनी पार्टी के नेता गुलाम हसन लोन की हत्या की घोर निंदा करते हैं। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

 

वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि दक्षिण कश्मीर के देवसर इलाके में गुलाम हसन लोन की हत्या के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मीलिटेंट द्वारा मुख्यधारा के राजनेताओं को निशाना बनाने का यह नया चलन बहुत चिंताजनक है और मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।

 

गौरतलब है कि पिछले करीब 15 दिनों के भीतर इस तरह की तीसरी घटना को आतंकियों ने अंजाम दिया है। 17 अगस्त को ही कुलगाम के ब्रजलू जागीर इलाके में आतंकियों ने बीजेपी नेता जावेद अहमद डार की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

बता दें कि इससे पहले आतंकियों ने 9 अगस्त को कुलगाम के बीजेपी की किसान जिला इकाई के अध्यक्ष गुलाम रसूल डार की हत्या कर दी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...