1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. पाकिस्तान के स्टेडियम में खिलाड़ियों की जगह उगाई जा रही है सब्जियां, लोग बोले- पेट में कुछ होगा तभी तो खेलेंगे

पाकिस्तान के स्टेडियम में खिलाड़ियों की जगह उगाई जा रही है सब्जियां, लोग बोले- पेट में कुछ होगा तभी तो खेलेंगे

पाकिस्तान लगातार अपने हरकतों से कुछ न कुछ ऐसा करता रहता है, जिससे वो खुद मजाक का पात्र बन जाता है। इसके बावजूद आतंक का पनाहगार बना पाकिस्तान अपने आदतों से बाज़ नहीं आ रहा। कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य शिक्षा से लेकर खेल की भी पाकिस्तान में बद से बदतर हालत है। जिस समय पूरी दुनिया में खेल को बढ़ावा देने की चर्चा चल रही है पाकिस्तान के अंदर एक स्टेडियम में कद्दू, लौकी, मिर्च उगाई जा रही हैं।

By: Amit ranjan 
Updated:
पाकिस्तान के स्टेडियम में खिलाड़ियों की जगह उगाई जा रही है सब्जियां, लोग बोले- पेट में कुछ होगा तभी तो खेलेंगे

नई दिल्ली : पाकिस्तान लगातार अपने हरकतों से कुछ न कुछ ऐसा करता रहता है, जिससे वो खुद मजाक का पात्र बन जाता है। इसके बावजूद आतंक का पनाहगार बना पाकिस्तान अपने आदतों से बाज़ नहीं आ रहा। कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य शिक्षा से लेकर खेल की भी पाकिस्तान में बद से बदतर हालत है। जिस समय पूरी दुनिया में खेल को बढ़ावा देने की चर्चा चल रही है पाकिस्तान के अंदर एक स्टेडियम में कद्दू, लौकी, मिर्च उगाई जा रही हैं। इस हालत पर इमरान खान (Imran Khan) की उनके देश के ही लोग खिंचाई कर रहे हैं।

खिलाड़ियों की नहीं सब्जियों की ज्यादा जरूरत?

पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट का स्तर बेहद खराब हो गया है ये किसी से छिपा नहीं है। पाकिस्तान की हरकतों की वजह से किसी भी देश की टीम यहां जाने को तैयार नहीं हैं। इन हालातों को सुधारने के लिए खुद क्रिकेटर रहे इमरान खान (Imran Khan) भी कोई कदम उठाते नहीं दिख रहे हैं। बल्कि इमरान के राज में भी खेलों को लेकर पाकिस्तान में उदासीनता बढ़ती जा रही है। जिन मैदानों में खिलाड़ियों को तैयार किया जाना चाहिए उनमें सब्जियां उगाई जा रही हैं।

 

स्टेडियम को बनाया खेत

पाकिस्तान के समाचार चैनल ARY News ने खुलासा किया है कि करोड़ों की लागत से बने पंजाब के प्रांत में स्थित खानेवाल स्टेडियम में अब कद्दू, लौकी और मिर्ची जैसी सब्जियां उगाई जा रही हैं। इस स्टेडियम में एक खिलाड़ी के लिए सभी सुविधाएं हैं लेकिन अब यह स्टेडियम खेत में बदल चुका है। यहां पर घास की जगह सब्जिंया दिख रही हैं। इस स्टेडियम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कई पाकिस्तानी अपनी सरकार का मजाक बना रहे हैं।

 

शोएब ने जताया आक्रोश

स्टेडियम की ऐसी हालत पर पाकिस्तान रिपोर्टर शोएब जाट (Shoaib Akhtar) ने आक्रोश जाहिर किया है। उन्होंने Tweet करते हुए सरकार से पूछा है कि जिम्मेदार कहां हैं? उन्होंने लिखा, ‘देखिए कैसे एक स्टेडियम को बर्बाद किया जा रहा है। कैसे ये भविष्य के साथ खेल रहे हैं। ये खानेवाल स्टेडियम है। दुखद!’

गौरतलब है कि पिछले कई सालों में पाकिस्तान के कर्जों तले लगातार दबता जा रहा है, जिस कारण अब उसके कई हिस्सों पर चीन का कब्जा होगा। वहीं पाकिस्तान अपनी आर्थिक हालत सुधारने के बजाये आतंकियों को पोषित कर रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...