नई दिल्ली : तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद पिछले कुछ दिनों से लगातार देश के कई हिस्सों से उसके पक्ष में बयान आ रहे है। इसे लेकर सीएम योगी ने उन तालिबान समर्थकों पर जमकर निशाना साधा है, जो तालिबान का समर्थन कर रहे है। सीएम ने कहा कि कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। इनको एक्सपोज करना चाहिए।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ”कुछ लोग तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। वहां महिलाओं और बच्चों के साथ क्या क्रूरता की जा रही है। परन्तु कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। इन सभी के चेहरे एक्सपोज किए जाने चाहिए।”
कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं
सीएम योगी ने कहा कि ”पंचायत चुनाव में 46 फीसदी महिला नेता और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में 56 फीसदी महिला नेता चुनी गईं। कुछ लोग (विपक्ष) बेशर्मी से तालिबान का समर्थन कर रहे हैं। और फिर वे महिला कल्याण की बात करते हैं, इन लोगों को बेनकाब किया जाना चाहिए।”
उत्तर प्रदेश विधानसभा में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ”पिछले 5 साल के दौरान प्रदेश में बज़ट का दायरा लगभग दोगुना हुआ। आज हम लगभग 6 लाख करोड़ रुपये तक बज़ट के दायरे को पहुंचाने में सफल रहे हैं। बड़ी सोच, बड़े कार्य तो बज़ट का दायरा भी बड़ा होगा।” उन्होंने कहा कि ”2015-16 में उत्तर प्रदेश देश अर्थव्यवस्था में 6 नंबर पर था। उत्तर प्रदेश आज नंबर 2 की अर्थव्यवस्था बना है।”
पहली महामारी है जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा
योगी ने कहा कि ”यह पहली महामारी है जिसमें एक भी गरीब भूखा नहीं मरा। हमें महामारी को तो स्वीकार करना होगा नहीं तो बीमारी के उपचार के लिए और बीमारी से बचाव के लिए कोई अभियान आगे नहीं बढ़ पाएगा।” उन्होंने कहा कि ”व्यवसाय की सुगमता क्या होनी चाहिए इसपर हमने व्यापक संशोधन किए, नीतियां बनाई जिसके परिणाम सामने हैं। अगर दुनिया में भारत निवेश का सबसे अच्छा देश है, तो देश में उत्तर प्रदेश सबसे अच्छा गंतव्य है। इज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी 16वें स्थान से दूसरे स्थान पर आया है।”