1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सपा सांसद शफीकुर्रहमान के बाद शायर मुनव्वर राणा का विवादित बयान, कहा- हिंदुस्तान में तालिबान से ज्यादा क्रूरता

सपा सांसद शफीकुर्रहमान के बाद शायर मुनव्वर राणा का विवादित बयान, कहा- हिंदुस्तान में तालिबान से ज्यादा क्रूरता

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने एक बार फिर बड़ा विवादित बयान दिया है। और इस बयान में उन्होंने अफगानिस्तान में होने वाली तालिबानी क्रूरता की तुलना हिंदुस्तान से कर दी है। उन्होंने कहा कि जितनी क्रूरता अफगानिस्तान में है, उससे ज्यादा क्रूरता तो हमारे यहां पर पहले से ही है। पहले रामराज था, लेकिन अब कामराज है।

By: Amit ranjan 
Updated:
सपा सांसद शफीकुर्रहमान के बाद शायर मुनव्वर राणा का विवादित बयान, कहा- हिंदुस्तान में तालिबान से ज्यादा क्रूरता

नई दिल्ली : अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने एक बार फिर बड़ा विवादित बयान दिया है। और इस बयान में उन्होंने अफगानिस्तान में होने वाली तालिबानी क्रूरता की तुलना हिंदुस्तान से कर दी है। उन्होंने कहा कि जितनी क्रूरता अफगानिस्तान में है, उससे ज्यादा क्रूरता तो हमारे यहां पर पहले से ही है। पहले रामराज था, लेकिन अब कामराज है।

आपको बता दें कि अपने इस बयान से मुनव्वर कई नेताओं और लोगों के निशाने पर आ गए हैं। जब से तालिबान का अफगानिस्तान में राज शुरू हुआ है कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इनमें कुछ लोगों की प्रतिक्रिया काफी विवादित भी है। जिस सूची में मुनव्वर राणा भी शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि अगर राम से काम है तो ठीक, वरना कुछ भी नहीं। इसके बाद वह भाजपा समेत अन्य दलों के निशाने पर आ गए हैं। भाजपा ने इसे देश विरोधी बयान करार दिया है।

सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज

बता दें कि इससे पहले तालिबानी लड़ाकों की देश के स्वतंत्रता सेनानियों के साथ तुलना करने पर समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ राजद्रोह समेत कई धाराओं में संभल कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर की गई।

भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने संभल कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि सपा सांसद डॉ. बर्क ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की तुलना अफगानिस्तान में आतंक मचा रहे तालिबानी लड़ाकों से की है। इसी तहरीर के आधार पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है।

तालिबान की जीत के लिए अल्लाह को कहा शुक्रिया

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के संभल से सांसद शफीकुर रहमान बर्क के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सज्जाद नोमानी भी तालिबान के समर्थन में उतर आए थे। उन्होंने बयान जारी कर अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को जायज बताया था। उन्होंने कहा कि तालिबान ने पूरी दुनिया की सबसे मजबूत सेनाओं को धूल चटाई है। इन नौजवानों ने काबुल की जमीन को चूमा है।

उन्होंने तालिबान की जीत के लिए अल्लाह को शुक्रिया कहा। हिंदुस्तान का मुसलमान, तालिबान को सलाम करता है। नोमानी ने आगे कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे एक निहत्थी कौम ने दुनिया की सबसे मजबूत फौजों का मुकाबला किया और काबुल के महल में वे दाखिल हो गए। उनमें किसी भी तरह का घमंड नहीं था, बड़े बोल नहीं थे। एक बार फिर यह तारीख रकम हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...