1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक दहशतगर्त को ढेर कर दिया गया है। आपको बता दें कि ढेर हुआ आतंकी किस संगठन से जुड़ा था, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पंपोर में जारी इस मुठभेड़ में जवान मोर्चे पर हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

By: Amit ranjan 
Updated:
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकवादी ढेर

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है। आपको बता दें कि ढेर हुआ आतंकी किस संगठन से जुड़ा था, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक पंपोर में जारी इस मुठभेड़ में जवान मोर्चे पर हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।

जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अवंतीपोरा के पम्पोर इलाके के ख्रेव में आतंकवादी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। अभियान अभी जारी है।

 

बता दें कि इससे पहले करीब दो हफ्तों से थन्नामंडी के जंगलों में मौजूद तीन आतंकवादियों के ग्रुप का गुरूवार को सुबह सेना और पुलिस से सामना हुआ, तो मुठभेड़ में एक आतंकवादी को मार गिराया गया।

सूत्रों के मुताबिक 6 अगस्त को थन्नामंडी के पंगाई इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, उस दौरान पांच आतंकवादियों का ग्रुप था, जिनमें से दो को उस दिन ही मार गिराया था। लेकिन तीन आतंकवादी चकमा देकर भाग निकले थे। ऐसा माना जा रहा है कि उन्हीं तीन आतंकवादियों का ग्रुप पिछले दो हफ्तों से थन्नामंडी के जंगलों में घूमते हुए थन्नामंडी मुगल रोड स्थित ऐतिहासिक पर्यटक स्थल डेरा की गली से सटे जंगलों में पहुंचा।

डेरा की गली से सटे जंगलों में आतंकवादियों के होने की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इस दौरान घात लगाकर बैठे आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें सेना का एक जेसीओ शहीद हो गया, जबकि एक जवान घायल हो गया।

इस बीच सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में एक आतंकवादी मार गिराया गया। दो और आतंकवादियों के इलाके में होने की आशंका है। एक आतंकवादी को ढेर करने के बाद वहां पर फायरिंग तो नहीं हुई, लेकिन सुरक्षाबलों का कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन संयुक्त रूप से  जारी था। सुरक्षाबल चप्पे-चप्पे को खंगाल रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...