भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम (Mary Kom) टोक्यो ओलिंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) से बाहर हो गईं, लेकिन उनकी हार के बाद विवाद खड़ा हो गया है। मैरी कॉम का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं था कि वह हार गई हैं। मैच होने के दो घंटे बाद जब उन्होंने सोशल मीडिया देखा तो पता चला कि वह हार गईं।
