रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: एक दिवसीय सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम टी-20 सीरीज का पहला मैच भी अपने नाम कर सीरीज का शानदार आगाज की। लेकिन मंगलवार को खेले जाने वाले दूसरे टीम-20 मैच से पहले टीम के धाकड़ खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या का कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई, और दोनो खेमे में सनसनी फैल गई। मंगलवार का मैच स्थगित करके बुधवार को कर दिया गया। दूसरा टी20 मैच बुधवार को और तीसरा मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
आपको बता दें कि इन दोनो मैचों में 9 भारतीय खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। मिंली जानकारी के मुताबिक पृथ्वी शॉ सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और कृष्णप्पा गौतम श्रीलंका के खिलाफ नहीं खेलेंगे। ये सभी क्रुणाल के करीबी संपर्क में थे। उनके करीबी संपर्क में एक नाम की पुष्टि अभी तक नहीं पाई है।
सबसे अच्छी खबर यह है कि क्रुणाल के सबसे करीबी संपर्क वाले सभी 8 लोगों की पहली कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सूत्रों की मानें तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों का बुधवार को फिर से टेस्ट होगा। कुछ क्रिकेटर्स पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं और वह सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड स्थिति पर नजर रखे हुए है।
आपको बता दें कि श्रीलंका के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत क्रुणाल 30 जुलाई को भारतीय टीम के बाकी सदस्यों के साथ स्वदेश लौट नहीं सकेंगे। उन्हें अनिवार्य आइसोलेशन पीरियड पूरा करने के बाद नेगेटिव आरटी पीसीआर का इंतजार करना होगा। शिखर धवन की अगुआई में भारत ने पहला मुकाबला 38 रन से जीता था और अब उसकी नजर मैच होने पर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी।