1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympics: जीत की राह पर लौटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, स्पेन को 3-0 से दी मात

Tokyo Olympics: जीत की राह पर लौटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, स्पेन को 3-0 से दी मात

टोक्यो ओलंपिक मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम एक बार फिर जीत की राह पर लौट आई हैं। और वे 3-2 के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। आपको बता दें कि मंगलवार को पूल-ए में अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने स्पेन को 3-0 से मात दी। इस मैच के हीरो रूपिंदर पाल सिंह रहे, जिन्होंने सबसे अधिक दो गाल दागे।

By: Amit ranjan 
Updated:
Tokyo Olympics: जीत की राह पर लौटी भारतीय पुरुष हॉकी टीम, स्पेन को 3-0 से दी मात

नई दिल्ली :  टोक्यो ओलंपिक मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम एक बार फिर जीत की राह पर लौट आई हैं। और वे 3-2 के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। आपको बता दें कि मंगलवार को पूल-ए में अपने तीसरे मुकाबले में भारत ने स्पेन को 3-0 से मात दी। इस मैच के हीरो रूपिंदर पाल सिंह रहे, जिन्होंने सबसे अधिक दो गाल दागे। रूपिंदर (15 वें और 51वें मिनट) के अलावा सिमरनजीत सिंह(14वें मिनट) ने भी शानदार मैदानी गोल दागा। भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को अर्जेंटीना से होगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-7 की करारी हार झेलने के बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में ज्यादा मजबूती के साथ उतरी। शुरुआती क्वार्टर में तो भारत का पूरी तरह दबदबा रहा। खेल के 14वें मिनट में सिमरनजीत सिंह शानदार फील्ड गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। अगले ही मिनट भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिल गया, जिसपर रूपिंदर पाल सिंह ने गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे क्वार्टर में स्पेनिश टीम ने आक्रामक हॉकी खेलते हुए तीन पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। लेकिन भारतीय डिफेंस पंक्ति ने विरोधी टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया।

 

इसके बाद तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल नहीं कर पाई। हालांकि दिलप्रीत सिंह और सुमित के पास गोल करने का मौका था, लेकिन स्पेनिश गोलकीपर ने दो शानदार बचाव किए। चौथे एवं आखिरी क्वार्टर के छठे मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। इस मौके को रूपिंदर पाल सिंह ने गोल में तब्दील कर भारत को 3-0 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

वर्ल्ड नंबर-4 भारतीय टीम को इस मुकाबले में कुल चार पेनल्टी कॉर्नर मिले, जिसमें से वह एक को गोल में तब्दील कर पाई। दूसरी ओर स्पेनिश टीम को कुल सात पेनल्टी कॉर्नर मिले। लेकिन भारतीय गोलकीपर और डिफेंडरों ने स्पेनिश टीम को गोल नहीं करने दिया। गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने तो कुल छह शॉट्स बचाव किए।

गौरतलब है कि ग्रुप-ए में भारत को गत चैम्पियन अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, जापान, न्यूजीलैंड और स्पेन के साथ रखा गया है। सभी टीमें एक-दूसरे से खेलेंगी और दोनों ग्रुप से शीर्ष चार टीमें अगले चरण में पहुंचेंगी। ग्रुप-बी में बेल्जियम, कनाडा, जर्मनी, ब्रिटेन, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका हैं। भारत अब तीन मुकाबले में दो जीत और एक हार के साथ अपने ग्रुप में दूसरे नंबर पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...