रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: भारती की दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का सोमवार को टोक्यो ओलंपिक का सफर समाप्त हो गया। उनको तीसरे दौर में ऑस्ट्रियाई खिलाड़ी सोफिया पोलकानोवा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मनिका बत्रा के रैंकिंग की बात करें तो वो 63वीं रैंक के साथ 17वें रैंक की पोलकानोवा के सामने थी। मनिका पोलकानोवा से एक भी सेट जीतने में कामयाब नहीं हो पाईं।
.@manikabatra_TT bows out in round 3 of women’s #TableTennis against tenth-seeded Sofia Polcanova of #AUT 🏓
Final score: 8-11, 2-11, 5-11, 7-11#Tokyo2020 | #StrongerTogether | #UnitedByEmotion | #IND
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) July 26, 2021
आपको बता दें कि सोफिया ने उन्हें 4-0 (11-8, 11-2, 11-5 और 11-7) से मात दी। मनिका की हार के साथ ही महिला टेबल टेनिस में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है। पहले दिन भारत की अन्य खिलाड़ी सुतीर्था मुखर्जी को भी दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा। दूसरे राउंड में सुर्तिथा को पुर्तगाल की खिलाड़ी फु यु ने सीधे सेटों में 3-11, 3-11, 5-11, 5-11 से शिकस्त दी।

एक रिपोर्ट की मानें तो “सोफिया से मिली हार के बाद मनिका बत्रा रो पड़ीं। मैच के बाद वो कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थीं। वो एक शब्द भी नहीं बोल सकीं।” इस कड़े मुकाबले में मनिका की तरफ से कोई सहयोगी स्टाफ वहां मौजूद नहीं था। यही कारण है कि यह मैच उनके लिए और कठिन हो गया। शुरुआती गेम में मनिका ने शानदार खेल दिखाया लेकिन बाद में वो लय खो बैठीं और अंत में मैच गंवा दिया।
आपको बता दें कि मनिका राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक भी जीती हैं। सेट गंवाने के बाद टोक्यो मेट्रोपॉलिटन जिमनैजियम में उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। वह इस कदर हताश थीं कि पत्रकारों से भी बात करने में सक्षम नहीं थी। टेबल टेनिस के कोर्ट से निकलने बाद ऐसा लग रहा था, मानो वो पूरी तरह से टूट चुकी हैं। मनिका का ओलंपिक में पदक जीतने का सपना और आगे बढ़ गया।