1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs SRL: दूसरे T-20 से बाहर हो सकते हैं पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार, ऐसी हो सकती है टीम की प्लेइंग इलेवन

IND vs SRL: दूसरे T-20 से बाहर हो सकते हैं पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार, ऐसी हो सकती है टीम की प्लेइंग इलेवन

भारतीय क्रिकेट टीम शिखर धवन की अगुवाई में श्रीलंका दौरे पर है। वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की निगाहें टी-20 सीरीज पर टिकी हुई हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND vs SRL: दूसरे T-20 से बाहर हो सकते हैं पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार, ऐसी हो सकती है टीम की प्लेइंग इलेवन

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम शिखर धवन की अगुवाई में श्रीलंका दौरे पर है। वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया की निगाहें टी-20 सीरीज पर टिकी हुई हैं। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच मंगलवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जायेगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग XI में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया है। ये दोनों खिलाड़ी श्रीलंका से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे, कयास लगाया जा रहा है कि दोनों एक बायो बबल से सीधा दूसरे बायो बबल में घुसेंगे तो ऐसे में अनिवार्य आइसोलेशन से इन्हें नहीं गुजरना पड़ेगा।

इंग्लैंड रवाना होने से पहले टीम मैनेजमेंट इन दोनों को दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में आराम दे सकता है, ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ और देवदत्त पडीक्कल की टीम में जगह बन सकती है। मनीष पांडे को वनडे इंटरनेशनल सीरीज में मौका मिला था, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके थे, ऐसे में उनकी टीम में वापसी थोड़ी मुश्किल लग रही है।

आपको बता दें कि इन दो बदलावों के अलावा शायद ही टीम मैनेजमेंट विनिंग कॉम्बिनेशन में कोई बदलाव करे। नेशनल क्रिकेट एकैडमी (एनसीए) के चीफ और इस दौरे पर टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ को संजू सैमसन से काफी उम्मीदें हैं और अगर वह अगले दो मैचों में बड़ा स्कोर बनाने में फेल रहते हैं तो यह सीरीज उनके लिए अंतिम मौका साबित हो सकती है।

भारतीय टीम के लिए हार्दिक पांड्या की बैटिंग फॉर्म भी चिंता का विषय है, जो श्रीलंका के खिलाफ अब तक प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने ठीक-ठाक गेंदबाजी की है, लेकिन वह पीठ की सर्जरी से पहले की तरह गेंदबाजी करने में नाकाम रहे हैं। युजवेंद्र चहल और वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। ये दोनों टीम में कलाई के स्पिनर के स्थान के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। यूएई में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए 20 से अधिक खिलाड़ियों का चयन होने की उम्मीद है और ऐसे में चक्रवर्ती और चहल दोनों को टीम में जगह मिल सकती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...