1. हिन्दी समाचार
  2. देश खबरें

देश खबरें (India News in Hindi)

अब बेवजह ट्रैफिक पुलिस रोककर नहीं कर सकेगी आपको परेशान, नहीं करेगी चेकिग, जारी हुआ नया सर्कुलर

अब बेवजह ट्रैफिक पुलिस रोककर नहीं कर सकेगी आपको परेशान, नहीं करेगी चेकिग, जारी हुआ नया सर्कुलर

लगातार ट्रैफिक की समस्या का सामना कर रहे मुंबईकरों के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया सर्कुलर जारी किया है। जिससे अब ट्रैफिक पुलिस बेवजह आपकी कार को नहीं रोक पाएंगे। और नहीं आपकी गाड़ी की चेकिंग कर सकेंगे। कमिश्नर ऑफ पुलिस (CP) हेमंत नागराले ने इस बारे में एक सर्कुलर ट्रैफिक डिपार्टमेंट को जारी किया है।

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को लेकर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, दिया जाएगा 5 लाख का बीमा

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को लेकर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, दिया जाएगा 5 लाख का बीमा

कोरोना महामारी से अनाथ होने वाले बच्चों को लेकर पीएम मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। केंद्र सरकार के ऐलान के मुताबिक 18 साल की आयु तक के उन बच्चों को 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा, जो कोरोना वायरस (कोविड -19) महामारी के कारण अनाथ हो गए थे।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाया, 12 ग्रामीण घायल, 3 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाया, 12 ग्रामीण घायल, 3 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आज नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर एक निजी वाहन उड़ा दिया, जिसमें 12 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के मालेवाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत घोटिया गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर बोलेरो वाहन को उड़ा दिया है।

JK: आर्टिकल 370 हटने के दूसरी पर्षगांठ पर आतंकियों ने किये पुलिस पर कई राउंड फायरिंग, किसी के घायल होने की खबर नहीं

JK: आर्टिकल 370 हटने के दूसरी पर्षगांठ पर आतंकियों ने किये पुलिस पर कई राउंड फायरिंग, किसी के घायल होने की खबर नहीं

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 से हटे हुए तकरीबन दो साल हो गए है। इसकी वर्षगांठ पर आतंकियों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान चलाया जा रहा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने पुलिस पर दूर से फायरिंग कर दी। हा

Tokyo Olympics: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जीत से फूले नहीं समा रहे हैं पीएम मोदी, किया दो-दो ट्वीट

Tokyo Olympics: भारतीय पुरुष हॉकी टीम के जीत से फूले नहीं समा रहे हैं पीएम मोदी, किया दो-दो ट्वीट

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए आज का सुबह बेहद शानदार रहा, जिससे उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया। आपको बता दें कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम गुरुवार को ब्रान्ज के लिए खेल रही थीं, जिनका सामना वर्ल्ड की बेहतरीन टीम जर्मनी से थी। इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 5-4 से हराकर एक और पदक अपने नाम किया।

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर को बड़ा झटका, पीके ने दिया सलाहकार पद से इस्तीफा, कहा- ब्रेक चाहता हूं

पंजाब चुनाव से पहले कैप्टन अमरिंदर को बड़ा झटका, पीके ने दिया सलाहकार पद से इस्तीफा, कहा- ब्रेक चाहता हूं

पंजाब विधानसभा चुनाव होने में तकरीबन एक साल शेष है, उससे पहले ही पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ा झटका लगा है। और वे जिस उम्मीद को लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे थे, उनके उन उम्मीदों पर पानी फेर हो गया है। दरअसल चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रधान सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है।

तालिबानी क्रूरता पर अफगानिस्तान ने लगाई भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से गुहार, UNSC की इमर्जेंसी मीटिंग बुलाए जाने की मांग

तालिबानी क्रूरता पर अफगानिस्तान ने लगाई भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से गुहार, UNSC की इमर्जेंसी मीटिंग बुलाए जाने की मांग

अमेरिकी सैनिकों द्वारा अफगानिस्तान छोड़े जाने के बाद अफगानिस्तान के हालात लगातार नाजुक होते जा रहे हैं। इस बीच अफगानिस्तान ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। मंगलवार को अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मोहम्मद हनीफ अतमार (Mohammad Hanif Atmar) ने अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से फोन पर बात की।

राज्यसभा में हंगामे को लेकर सभापति की बड़ी कार्रवाई, टीएमसी के छह सांसदों को किया दिनभर के लिए निलंबित

राज्यसभा में हंगामे को लेकर सभापति की बड़ी कार्रवाई, टीएमसी के छह सांसदों को किया दिनभर के लिए निलंबित

राज्यसभा में हंगामे को लेकर सभापति एम वैंकेया नायडू ने टीएमसी के छह सांसदों को सदन की कार्यवाही से दिन भर के लिए निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वाले सांसदों पर आरोप है कि वो तख्तियां लेकर सदन के वेल में पहुंच गए थे। सुबह जब सभापति ने किसानों के मुद्दे पर चर्चा के लिए दिए गए नोटिस स्वीकार करने और अन्य नोटिस खारिज किए जाने के बारे में

बड़ी खबर : अब इस राज्य में जहरीली शराब बेचने वाले को होगी फांसी या उम्रकैद, जानिए कौन है वो राज्य

बड़ी खबर : अब इस राज्य में जहरीली शराब बेचने वाले को होगी फांसी या उम्रकैद, जानिए कौन है वो राज्य

देश के कई राज्यों से लगातार जहरीली शराब को लेकर खबरें आती रहती है, जिसके पीने से न जाने कितनी जान चली गई। वहीं अब इन अवैध शराब और जहरीली शराब बेचने वालों को लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिससे उन सभी जहरीली शराब बेचने वालों पर नकेल कसा जा सकेगा, जो इस तरह का गलत धंधा करते है।

TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के बयान पर भड़के पीएम मोदी, कहा- यह संविधान और जनता का अपमान

TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन के बयान पर भड़के पीएम मोदी, कहा- यह संविधान और जनता का अपमान

संसद के मॉनसून सत्र में सरकार-विपक्ष के गतिरोध के बीच 12 विधेयक पारित किये गए। इसे लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन (Derek O'Brien) ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह पर जमकर हमला किया। और संसद में पारित किये गये इन विधेयकों की तुलना पापड़ी चाट से कर दी। तृणमूल कांग्रेस नेता के इस विवादित बयान पर पीएम मोदी ने जमकर निशाना साधा है।

15 अगस्त को पूरे भारतीय ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित करेंगे पीएम मोदी

15 अगस्त को पूरे भारतीय ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित करेंगे पीएम मोदी

टोक्यो ओलंपिक खेल के तकरीबन 12 दिन हो चुके है, लेकिन भारत अभी तक मात्र दो ही पदक हासिल कर सका है। जिससे भारत 63वें स्थान पर काबिज है। आपको बता दें कि सबसे पहला पदक वेटलिफ्टर मीराबई चानू ने जबकि दूसरा बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने जीता है। मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में जहां सिल्वर का पदक हासिल किया, वहीं पीवी सिंधू को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, रंजीत सागर डैम में गिरा, रेस्क्यू जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, रंजीत सागर डैम में गिरा, रेस्क्यू जारी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मंगलवार सुबह भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। आपको बता दें कि ये हेलिकॉप्टर कठुआ के रंजीत सागर डैम में जा गिरा है। घटना के बाद राहत बचाव का कार्य जारी है, टीमें झील के पास पहुंच गई हैं।

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर ; सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकवादी ढेर ; सर्च ऑपरेशन जारी

कश्मीर के बांदीपुरा जिले में मंगलवार सुबह आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं खबरों के अनुसार इस इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। इसे लेकर सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

बैंक में काम है पेंडिंग तो जल्द कर लें पूरा, इस महीने 15 दिन बैंक रहेगा बंद

बैंक में काम है पेंडिंग तो जल्द कर लें पूरा, इस महीने 15 दिन बैंक रहेगा बंद

आप अगर कोई बैंक का काम पेंडिंग रखे हैं, तो उसको निपटा लें, हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं कि इस महीने रिजर्व बैंक द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार देश के अलग-अलग इलाकों में अगस्त में कुल 15 दिन बैंकों की छुट्टी है।

असम-मिजोरम के बढ़ते सीमा विवाद के बीच गृहमंत्री शाह का हस्तक्षेप, बातचीत के जरिए मसला सुलझाने को हुए राजी

असम-मिजोरम के बढ़ते सीमा विवाद के बीच गृहमंत्री शाह का हस्तक्षेप, बातचीत के जरिए मसला सुलझाने को हुए राजी

असम और मिजोरम की सीमा पर 25 जुलाई को हुए खूनि संघर्ष के बीच लगातार दोनों राज्यों में तनाव बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर असम ने जहां मिजोरम के सांसद समेत वरिष्ठ अधिकारियों पर केस दर्ज कराया। वहीं मिजोरम ने भी असम के मुख्यमंत्री सहित कई अधिकारियों पर केस दर्ज किया। हालांकि अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत होता नजर आ रहा है।