1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भारतीय महिला हॉकी टीम पर देश को गर्व, PM मोदी और CM योगी ने कही ये बात

भारतीय महिला हॉकी टीम पर देश को गर्व, PM मोदी और CM योगी ने कही ये बात

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन से पहली बार ब्रॉन्ज मेडल के लिए फाइट कर रही थी।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारतीय महिला हॉकी टीम पर देश को गर्व, PM मोदी और CM योगी ने कही ये बात

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन से पहली बार ब्रॉन्ज मेडल के लिए फाइट कर रही थी। इस मैच में भली ही टीम को हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन देश की बेटियों ने सबका दिल जीत लिया। भारतीय महिला हॉकी टीम की देशवासी पीठ थपथपा रहें हैं। चाहे खेल जगत हो, याफिर बॉलीवुड जगत या कोई और क्षेत्र हो सभी महिला हॉकी टीम के खेल और प्रदर्शन की तारीफ कर रहे हैं।

‘चक दे इंडिया’ फिल्म’ में महिला हॉकी टीम के कोच का किरदार निभा चुके शाहरुख खान ने ट्वीट किया- ‘दिल टूट गया!!! लेकिन आप सभी ने हमारा सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाया। आप सभी ने पूरे भारत को इंस्पायर किया। ये अपने आप में बड़ी जीत है।’

बात करें इस मैच की तो भारतीय महिला हॉकी टीम ब्रिटेन से 4-3 से हारी है। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ओलंपिक में पहली बार पदक जीतने से चूक गई, हालांकि हार के बावजूद भारतीय टीम इतिहास रचने में सफल रही और पहली बार चौथे स्थान पर रही।

आपको बता दें कि ब्रिटेन ने इस बार गलती नहीं की और सातवें पैनल्टी कॉर्नर से गोल करने में सफल। ब्रिटेन की तरफ से इस बार 48वें मिनट में बाल्सडन ने गोल किया। ब्रिटेन अब 4-3 से आगे टीम को ले गई। अंत में यहीं स्कोर परिणाम में तब्दील हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम का हौसला बढ़ाया है। उन्होने ट्वीट कर कहा कि, हम महिला हॉकी में एक पदक से चूक गए लेकिन यह टीम न्यू इंडिया की भावना को दर्शाती है-जहां हम अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और नए मोर्चे बनाते हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि #Tokyo2020 में उनकी सफलता भारत की युवा बेटियों को हॉकी को अपनाने और इसमें उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। इस टीम पर गर्व है।

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगा आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि मैच हारा, लेकिन मन जीता..,,.,

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली माँ भारती की बेटियों का हार्दिक अभिनंदन। जय हिंद!

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...