1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिंदू मंदिर हमले पर भारत की नाराजगी के बाद पाक पीएम ने तोड़ी चुप्पी, किया गणेश मंदिर की मरम्मत का वादा, SC ने लिया संज्ञान

हिंदू मंदिर हमले पर भारत की नाराजगी के बाद पाक पीएम ने तोड़ी चुप्पी, किया गणेश मंदिर की मरम्मत का वादा, SC ने लिया संज्ञान

पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के रहीमयार खान इलाके में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में तोड़फोड़ और आग लगाए जाने की घटना सामने आने के बाद भारत सरकार ने पाक उच्चायोग प्रमुख को तलब कर अपना सख्त ऐतराज दर्ज कराया है। इसके बाद पाक पीएम इमरान खान ने चुप्पी तोड़ते हुए मंदिर की मरम्मत का आश्वासन दिया है। PM खान ने ट्वीट करके कहा कि उनकी सरकार गणेश मंदिर का जीर्णोद्धार करवाएगी।

By: Amit ranjan 
Updated:
हिंदू मंदिर हमले पर भारत की नाराजगी के बाद पाक पीएम ने तोड़ी चुप्पी, किया गणेश मंदिर की मरम्मत का वादा, SC ने लिया संज्ञान

नई दिल्ली : पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के रहीमयार खान इलाके में स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में तोड़फोड़ और आग लगाए जाने की घटना सामने आने के बाद भारत सरकार ने पाक उच्चायोग प्रमुख को तलब कर अपना सख्त ऐतराज दर्ज कराया है। इसके बाद पाक पीएम इमरान खान ने चुप्पी तोड़ते हुए मंदिर की मरम्मत का आश्वासन दिया है। PM खान ने ट्वीट करके कहा कि उनकी सरकार गणेश मंदिर का जीर्णोद्धार करवाएगी।

इमरान खान ने किया ट्वीट

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने ट्वीट कर कहा कि, ‘मैं रहीम यार खान के भोंग में गणेश मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। मैंने पहले ही आईजी पंजाब को सभी दोषियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। सरकार मंदिर का जीर्णोद्धार भी करेगी’।

 

Chief Justice ने तलब किए अधिकारी

वहीं, पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पंजाब सूबे के मुख्य सचिव और इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP) को पेश होने का आदेश दिया है। मुख्य न्यायाधीश गुलजार अहमद (Chief Justice Gulzar Ahmed) ने गणेश मंदिर पर हमले का खुद संज्ञान लेते हुए दोनों अधिकारियों को तलब किया है। सुप्रीम कोर्ट ने बयान जारी कर कहा है कि मुख्य न्यायाधीश ने इस घटना पर गंभीर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने 6 अगस्त को पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिरीक्षक को उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

इस वजह से हुआ Temple पर हमला

बताया जा रहा है कि हिंदू मंदिर पर यह हमला 9 वर्षीय हिंदू लड़के को जमानत मिलने के विरोध में किया गया था। लड़के पर आरोप था कि उसने कथित तौर पर स्थानीय मदरसे में पेशाब किया था। आरोपी की जमानत से भड़के सैकड़ो कट्टरपंथियों ने भोंग में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ की और रास्ते को जाम कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़के को पिछले हफ्ते गिरफ्तार कर उसके खिलाफ ईशनिंदा कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया था, लेकिन नाबालिग होने के कारण उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

हालांकि इसके बाद मुस्लिमों की भीड़ ने गणेश मंदिर में जमकर तोड़फोड़ की। रिपोर्ट में कहा गया है कि तोड़फोड़ के अलावा, भीड़ ने सुक्कुर-मुल्तान मोटरवे (एम-5) को भी अवरुद्ध कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें लोग लाठी और रॉड से मंदिर पर हमला करते और उसके कांच के दरवाजे, खिड़कियां, लाइट तोड़ने के साथ ही छत के पंखे को नुकसान पहुंचाते हुए दिख रहे हैं।

इस पर भारत के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि, “हमने पाकिस्तान के रहेंगे और खान में गणेश मंदिर पर हुई तोड़फोड़ की विचलित करने वाली रिपोर्ट देखी है। भीड़ ने मंदिर पर हमला किया तोड़फोड़ की और मूर्तियों को नुकसान पहुंचाया। इतना ही नहीं इस भीड़ ने मंदिर के आसपास रहने वाले हिंदुओं के घरों को भी नुकसान पहुंचाया।”

पाकिस्तान के मौजूदा हालात पर तंज के साथ बागची ने कहा कि, “अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार भेदभाव पाकिस्तान में कोई नया नहीं बल्कि लगातार जारी है. बीते 1 साल के दौरान ऐसे कई घटनाएं हुई हैं। जिनमें जनवरी 2020 में सिंध के भटियानी स्थित माता रानी मंदिर और गुरुद्वारा जन्म स्थान पर भी हमला हुआ, दिसंबर 2020 में खैबर पख्तूनख्वा इलाके के कारक मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई। इस तरीके की घटनाएं चिंताजनक रफ्तार से हो रही है। वहीं अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों और उनके पूजा स्थलों पर हमले की घटनाएं रोकने में पाकिस्तान का सरकारी तंत्र और सुरक्षा बल नाकाम साबित हुए है।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...